उत्तराखंडहरिद्वार

पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द पहुंचे श्री हरिहर आश्रम पहुंचे स्वागत

 

हरिद्वार,पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द का जूना अखाड़ा की आचार्यपीठ श्री हरिहर आश्रम, कनखल, हरिद्वार में आज स्वागत किया गया। इस अवसर पर उनका स्वागत समारोह बहुत भव्य और गरिमापूर्ण था। पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द आगामी 04, 05 एवं 06 फरवरी 2026 को आयोजित होने वाले “गुरुदेव समाधि मन्दिर-मूर्ति स्थापना महोत्सव” में शामिल होने के लिए हरिद्वार पहुंचे हैं।

यह कार्यक्रम भारत माता मन्दिर-समन्वय सेवा ट्रस्ट और भारत माता जनहित ट्रस्ट द्वारा आयोजित किया जा रहा है, जिसके अध्यक्ष आचार्य स्वामी अवधेशानन्द गिरि महाराज हैं। महोत्सव का शुभारंभ 04 फरवरी 2026 को पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द के कर-कमलों से किया जाएगा।

इस अवसर पर सप्तऋषि मैदान में जूना पीठाधीश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि महाराज द्वारा पवित्र धर्मध्वज का आरोहण किया गया और “माँ अन्नपूर्णा” का विधिवत पूजन भी किया गया। कार्यक्रम स्थल पर आयोजित बैठक में “गुरुदेव समाधि मन्दिर-मूर्ति स्थापना महोत्सव” के सफल आयोजन के लिए वरिष्ठ न्यासियों के साथ चर्चा की गई।

lakshyaharidwar

Lakshya Haridwar Pallavi Genral Store, Gali No -3 Birla Farm, haripur klan, Dehradun 9411111512

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button