कारोबारहरिद्वार

अलाव न जलाने पर भड़के व्यापारी, किया विरोध प्रदर्शन


हरिद्वार।
शहर में नगर निगम की तरफ से अलाव न जलाए जाने पर व्यापारी भड़क गए। व्यापारियों ने नगर निगम प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर नाराजगी जताई। आरोप लगाया कि नगर निगम व्यवस्था नहीं कर रहा है, जिस वजह से व्यापारी खुद ही लकड़ी का बंदोबस्त कर रहे हैं।
प्रदेश व्यापार मंडल चौधरी गुट से जुड़े सुभाष घाट व्यापार मंडल ने नगर निगम प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष शिवकुमार कश्यप ने कहा कि हरकी पैड़ी से सटे सुभाष घाट व आसपास के इलाकों में अलाव नहीं जलाए जा रहे हैं। कड़ाके की ठंड में व्यापारी और बाहर से आने वाले श्रद्धालु ठिठुरने को मजबूर हैं। लेकिन नगर निगम अलाव की व्यवस्था करने को तैयार नहीं है। जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र वधावन ने कहा कि देशभर से लोगों का आवागमन रहता है। कड़कड़ाती ठंड में लोग ठिठुर रहे हैं। प्रत्येक वर्ष नगर निगम अलाव के लिए लकड़ी की व्यवस्था करता था। लेकिन इस बार निगम ने अलाव की कोई व्यवस्था नहीं कि। व्यापारियों अपने पैसों से ही व्यापारी अलाव के लिए लकड़ी की व्यवस्था कर रहे हैं। सुभाष घाट व्यापार मंडल के महामंत्री प्रवीण शर्मा ने कहा कि नगर निगम का ये रवैया बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जल्द अगर अलाव की व्यवस्था नगर निगम ने नहीं की तो व्यापारी उग्र आंदोलन करने को बाध्य होंगे। प्रदर्शन करने वालों में सुरेश भाटिया, आशीष शर्मा, सुमित शर्मा, मुकुट बिहारी, ऋषभ खन्ना, कमल खड़का, गोकुल सिंह रावत, आशुतोष भगत, पवन कुमार, प्रेमपाल, मनवीर चौहान, रिंकू, तरुण कुमार, राकेश कुमार, अरविंद कुमार, आशीष कांत आदि उपस्थित थे।

lakshyaharidwar

Lakshya Haridwar Pallavi Genral Store, Gali No -3 Birla Farm, haripur klan, Dehradun 9411111512

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button