उत्तराखंड

शदाणी दरबार ने सिंधु जल अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्री महंत नरेंद्र गिरि व श्री महंत रवींद्र पुरी को भेंट किया


: धर्म का प्रचार-प्रसार करने पर श्रीमहंतों ने पीठाधीश्वर को दिया साधुवाद


हरिद्वार। शदाणी दरबार के पीठाधीश्वर डॉ. युधिष्ठिर लाल की ओर अब पाकिस्तान से लाए गए सिंधु नदी के जल को दरबार के सेवादार पंचायती श्री निरंजनी अखाड़ा लेकर पहुंचे।

यहां उन्होंने सिंधु नदी का जल अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष और मां मनसा देवी ट्रस्ट के अध्यक्ष को भेंट किया। धर्म के प्रचार-प्रसार करने पर श्री महंतों ने उन्हें साधुवाद दिया।


गुरुवार को शदाणी दरबार की ओर से पहुंचे सेवादारों ने अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्य्क्ष श्रीमहंत नरेंद्र गिरि और मां मनसा देवी ट्रस्ट के अध्यक्ष व निरंजनी अखाड़ा के सचिव श्री महंत रविंद्रपुरी महाराज को पाक से लाया गया सिंधु का जल भेंट किया। दरबार के सेवादारों ने बताया कि प्राचीन वेद मंदिर माथेलो की मिटी, हिंद व सिंध की 312 वर्ष प्राचीन शदाणी दरबार तीर्थ की ओर से सिंध पाकिस्तान से लाया गया। पवित्र सिंधू जल और प्राचीन सरस्वती तट पर स्थिति वेद मंदिर माथेलो जहां शदाणी दरबार के प्रथम संत शदाराम साहिब ने तपस्या कर धूणीश्वेर महादेव की स्थपना की थी। वहां की मिटी अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्रीमहंत नरेंद्र गिरी महाराज को कुंभ मेला पूजा के लिए भेंट की गई। उनके साथ ही श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज को दी गई। शदाणी दरबार सेवा मडंल के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष उदय लाल शदाणी ने अखाड़ा परिषद अध्यक्ष को शदाणी दरबार की ओर से 42 वर्षो से पाक स्थित हिंदु मंदिरों के लिए जा रही यात्रा के लिए बारे में अवगत कराया। शदाणी दरबार द्वारा पाक में शक्ति पीठ माता हिंगलाज के लिए बारे में भी जानकारी दी। अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्री महंत नरेंद्र गिरी महाराज ने शदाणी द्वारा पाक में हिन्दू मठ मंदिरों की सेवा के शदाणी दरबार की प्रशंसा की। कुम्भ कलश पूजा के लिए जल कलश ओर मिटी ली। उन्होंने कहा कि शदाणी दरबार की ओर से पाकिस्तान में भी धर्म का प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। इसके लिए उन्हें साधुवाद देते हैं। इस अवसर पर शदाणी दरबार के सेवादार अमर शदाणी, सुमित चावला, अंकुर बत्रा आदि उपस्तित थे।

lakshyaharidwar

Lakshya Haridwar Pallavi Genral Store, Gali No -3 Birla Farm, haripur klan, Dehradun 9411111512

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button