उत्तराखंडहरिद्वार

धूमधाम से निकली भगवान राम की बारात,अखाड़ा परिषद अध्यक्ष ने किया स्वागत

श्री निरंजनी मायापुर रामलीला संस्था,(रजि•) की श्रवणनाथ पार्क में चलने वाली रामलीला द्वारा भगवान राम की भव्य बारात का आयोजन किया गया, जिसे स्थानीय विधायक एवं भाजपा के पूर्व अध्यक्ष, पूर्व केबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने फीता काट कर हरि झंडी दिखा कर रवाना किया।

शोभा यात्रा के रूप में निकली बारात के बाद नगर के प्रमुख चौक शिवमूर्ति चौक पर राम सीता की वरमाला का आयोजन किया गया।

शहर के विभिन्न मार्गों से निकली भव्य शोभायात्रा में बैंड बाजों के साथ अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष एवम माँ मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत रविन्द्र पूरी भी एक रथ पर सवार होकर राम भक्तों एवम नगर की आम जनता को आशीर्वाद देते चल रहे थे।

शिवमूर्ति चौक पर आयोजित वरमाला कार्यक्रम में भारी भीड़ के बीच महंत रवींद्र पुरी के साथ साथ गरीबदासी धर्मशाला के संचालक महंत रविदेव शास्त्री जी और भाजपा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुभाष चंद भी उपस्थित थे।

बैंड बाजों के साथ साथ भगवान की विभिन्न झांकियों के साथ साथ, रामलीला के पात्र राम रूप में प्रकाश शर्मा सुनील शर्मा (बिट्टू), सीता के अभिनय में विकास शर्मा, भरत और शत्रुघ्न के रूप में संदीप ठाकुर,और शाहिद अली ने सराहनीयअभिनय किया।

यात्रा व्यवस्था में श्री निरंजनी मायापुर रामलीला संस्था के अध्यक्ष चन्द्र शेखर कुर्ल, सचिव भोला शर्मा, संगठन सचिव अमित बौरी, निर्देशक समीर शर्मा, सुमित बौरी, राजू मनोचा, जॉनी अरोड़ा, व्यापार मंडल के पूर्व अध्यक्ष एवं पार्षद कमल बृजवासी, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष पूनम मखीजा, इंद्रजीत सिंह बेदी, अमित गर्ग, दीपांशु फ़्तलानी, आदेश शर्मा, ओम प्रकाश भाटिया, सुमित बौरी, एडवोकेट मनमोहन मल्होत्रा, श्लोक कुर्ल,सौरभ चौरसिया, अनमोल वर्मा, सहज बौरी, उत्तम सिंह, अमित शर्मा, हर्षित, कृष्णा चंचल, कृष्णा, कार्तिक जोरा, दीपू शर्मा, प्रवीन कुमार, पवन शर्मा, तरुण आहूजा, नवदीप मान, मोहित मल्होत्रा, प्रवीण जौरा, नरेश वर्मा, सौरभ शर्मा, शिवम वर्मा, मोहित,शिवम,गोलू, आदि का विशेष सहयोग रहा।

आम जन की भागीदारी के रूप में दर्शकों ने धर्ममय वातावरण में भगवान राम की आरती की, और श्री राम की जय के नारों से वातावरण गुंजायमान कर दिया।

lakshyaharidwar

Lakshya Haridwar Pallavi Genral Store, Gali No -3 Birla Farm, haripur klan, Dehradun 9411111512

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button