अखाड़ा परिषदउत्तराखंडहरिद्वार
पीड़ित परिवारों से मिले अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्री महंत रविंद्र पुरी

–
- शोक संवेदना की व्यक्त, परिवारों को खाद्य सामग्री की वितरित
पथरी। संवाददाता
अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मां मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने पथरी शराब कांड के मृतकों के परिवारों से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने फुलगढ़, शिवगढ़, दुर्गागढ़ में पीड़ित परिवारों को खाद्य सामग्री वितरित की। साथ ही हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।
बुद्धवार को अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने गांव पहुचकर शराब कांड में मारे गए व्यक्तियों के प्रत्येक परिवार को 60 किलो चावल, 50 किलो आटा, 5 किलो तेल, 5 किलो दाल वितरण की। इस दौरान उन्होंने कहा कि पथरी के फुलगढ़, शिवगढ़, दुर्गागढ़ की घटना बेहद ही दुखदायी है। पुलिस और प्रशासन ने तत्काल इस मामले में कार्रवाई कर आरोपियों को जेल भेजा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी इस मामले को लेकर पूरी तरह निगरानी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवारों से उनका हाल चाल जाना है। पीड़ितों की हर सम्भव मदद के लिए अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद कार्य करेगी। कहा कि पीड़ितों की मदद के लिए प्रशासन ने भी कदम उठाएं हैं और अखाड़ा परिषद भी अपने स्तर से हर सम्भव मदद करने का प्रयास करेगी। उन्होंने गांव में अधिकारियों से भी बात कर घटना के बारें में जानकारी जुटाई। साथ ही पीड़ित परिवार को किसी भी प्रकार की मदद देने का भरोषा जताया। इस अवशर पर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष में मनसा देवी ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री महंत रविंद्र पुरी, मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के ट्रस्टी,अनिल शर्मा, महेंद्र स्वामी दर्शन भारती, दिलबर सिंह रावत व राजस्व विभाग की टीम उपस्थित रही।