Uncategorizedउत्तराखंडहरिद्वार

सोमवती अमावस्या स्नान, दान के लिए शुभ व सर्वश्रेष्ठ: महंत रविपुरी

हनुमान मंदिर परिसर में सोमवती अमावस्या पर हुआ विशेष पूजन

हरिद्वार। प्राचीन हनुमान मंदिर के महंत रविपुरी महाराज के सानिध्य में सोमवती अमावस्या स्नान पर्व पर विशेष पूजन किया गया। श्रद्धालुओं ने हनुमान घाट पर पूजा अर्चना के बाद गंगा में डुबकी लगाई। तत्पश्चात श्रद्धालुओं को सोमवती अमावस्या का महत्व बताया गया।
इस अवसर पर श्रद्धालु भक्तों को संबोधित करते हुए महंत रविपुरी महाराज ने कहा कि सोमवती अमावस्या स्नान, दान के लिए शुभ और सर्वश्रेष्ठ मानी जाती है। सोमवती अमावस्या का बहुत अधिक महत्व है। इस साल सोमवती के साथ ही वट सावित्री व्रत और शनि जंयती भी मनाई गई।

इससे सोमवती अमावस्या का महत्व और भी बढ़ गया है। उन्होंने कहा कि सोमवती अमावस्या पर पूर्वजों की आत्मा की तृप्ति के लिए अमावस्या पर श्राद्ध की रस्मों को करना उपयुक्त माना जाता है। सोमवती अमावस्या के दिन दान और गंगा स्नान से घर में सुख-शांति और खुशहाली आती है। शास्त्रों में सोमवती अमावस्या के दिन किए गए दान पुण्य का बहुत अधिक महत्व है। मान्यता है इस दिन दान करने से अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है।सोमवती अमावस्या के दिन ही पितरों को जल देने से उन्हें तृप्ति मिलती है। महाभारत काल से ही सोमवती अमावस्या पर तीर्थस्थलों पर पिंडदान का विशेष महत्व है। दान- सोमवती अमावस्या के दिन शनि और चंद्र का दान करना चाहिए।ऐसा करने से पितृदोष से मुक्ति मिलती है।

lakshyaharidwar

Lakshya Haridwar Pallavi Genral Store, Gali No -3 Birla Farm, haripur klan, Dehradun 9411111512

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button