श्रीमहंत रविंद्रपुरी के सेवा कार्य अनुकरणीय: दिनेश चंद


विहिप संरक्षक दिनेश चंद ने लिया श्रीमहंत रविन्द्रपुरी से आशीर्वाद
(हरिद्वार,संदीप शर्मा)
हरिद्वार। विश्व हिंदू परिषद के संरक्षक दिनेश चंद्र एवं विहिप के केंद्रीय मंत्री अशोक तिवारी ने अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज से भेंटकर आशीर्वाद लिया। अखाड़ा पहुंचने पर श्रीमहंत रविंद्रपुरी ने उनका स्वागत कर आशीर्वाद प्रदान किया।
बृहस्पतिवार को पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी में विहिप के संरक्षक दिनेश चंद और विहिप के केंद्रीय मंत्री अशोक तिवारी अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्र पुरी महाराज से मिले। निरंजनी अखाड़ा पहुंचे विहिप के संरक्षक दिनेश चंद को श्रीमहंत ने मां मनसा देवी की तस्वीर भेंट कर आशीर्वाद दिया। दिनेश चंद ने कहा कि श्रीमहंत रविन्द्रपुरी महाराज के सेवा कार्य अनुकरणीय है।
उन्होंने कोरोना काल में जिस तरीके से समाज सेवा की है वह बेहद ही प्रशंसनीय है। संतों का जीवन समाज सेवा के लिए समर्पित होता है पीको श्री महंत रवींद्र पुरी महाराज चरितार्थ कर रहे हैं। हमेशा समाज सेवा के लिए तैयार रहते हैं। संत महापुरुषों के आशीर्वाद से जीवन को सफल बनाया जा सकता है। रेप के केंद्रीय मंत्री अशोक तिवारी ने कहा कि संत समाज के मार्गदर्शन और आशीर्वाद से देश ऊंचाइयों पर पहुंच रहा है। संत महापुरुषों ने समय-समय पर सनातन धर्म और देश के लिए हमेशा अनुकरणीय कार्य किए हैं। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष नितिन गौतम, जिला धर्माचार्य संपर्क प्रमुख मयंक चौहान, मनोज मंत्री आदि उपस्थित थे।