
हरिद्वार। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा आज हरिद्वार पहुंचेंगे। वे यहां मंत्रियों, पार्टी के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर चुनाव को लेकर जरूरी दिशा निर्देश देंगे। इसके साथ ही कई प्रमुख संतों से भेंट कर आशीर्वाद लेंगे।
गुरुवार को जेपी नड्डा के आगमन को लेकर भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता तैयारियां पूरी हैं है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के आगमन की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। हरिद्वार पहुंचने पर उनका भव्य स्वागत किया जाएगा।