हरिद्वार। उत्तराखंड पत्रकार यूनियन के जिला संयोजक ठाकुर रविंद्र सिंह ने राष्ट्रीय सहारा के फोटोग्राफर संतोष उपाध्याय के दुखद निधन पर गहरा शोक प्रकट कर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की।ठाकुर रविंद्र सिंह ने उत्तराखंड सरकार से दिवंगत संतोष उपाध्याय के परिवार को आर्थिक मदद दिए जाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि दिवंगत संतोष उपाध्याय ने विषम परिस्थितियों में तीर्थ नगरी हरिद्वार के क्षेत्र में फोटो पत्रकारिता करके एक अच्छा मुकाम हासिल किया था।
लेकिन असमय मृत्यु हो जाने से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट गया है।संतोष उपाध्याय अपने पीछे पत्नी, सात वर्षीय बेटा, व पिता को रोता बिखलता छोड़ गए हैं। दीपक प्रजापति और मनीष कुमार ने बताया कि दिवंगत संतोष उपाध्याय बड़े मिलनसार कुशल व्यवहार तेजतर्रार फोटो पत्रकार थे उन्होंने जीवन भर निष्पक्षता से फोटो पत्रकारिता की है सरकार को तत्काल प्रभाव से इस दुःख की घड़ी में दिवंगत संतोष उपाध्याय के परिवार की आर्थिक सहायता करनी चाहिए। सबसे तेज़ प्रधान टाइम्स परिवार प्रमुख सचिन शर्मा और प्रमोद गिरी ने फोटो पत्रकार दिवंगत संतोष उपाध्याय के निधन पर गहरा दुःख प्रकट करता है और ईश्वर से प्रार्थना करता है कि इस दुख को सहन करने की परिवार को शक्ति प्रदान करे।