
हरिद्वार। ऊर्जा कामगार संगठन के चीला मंडल इकाई के समस्त कर्मचारियों ने अधिशासी अभियंता अनुरक्षण एवं उप महाप्रबंधक उत्पादन मंडल चीला के विरुद्ध मंडल कार्यालय मैं सांकेतिक धरना प्रदर्शन किया कर्मचारियों ने प्रातः 10:00 बजे से 12:00 बजे तक कार्यालय में डटे रहे लेकिन अधिकारी कार्यालय में मौजूद नहीं रहे जिससे संगठन के कर्मचारियों में काफी आक्रोश है धरना में उपस्थित मंडल अध्यक्ष दिनेश चंद्र बिष्ट ने आरोप लगाया कि अधिकारी अपनी कमियों को छुपाने के लिए समान वेतन में पदोन्नति कर रहे हैं कर्मचारियों को गुमराह कर रहे हैं कर्मचारियों का धरना 3 तारीख से चल रहा है लेकिन अधिकारियों इस बात से कोई लेना देना नहीं है।
प्रांतीय महासचिव सूर्य प्रकाश पुरोहित ने निगम प्रबंधन व एचआर डिपार्टमेंट पर आरोप लगाया कि हमारा विभाग गलत चीज को गलत कहने के लिए बिल्कुल भी मंजूर नहीं है मनमानी तरीके से अपने चेहतों को नियम के विरुद्ध लाभ दिलाने के लिए अपनी हठधर्मिता पर उतारू हो चुका है जिसकी हम घोर निंदा करते है एवं कर्मचारियों का शोषण बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा जब तक हमारी मांगे पूरी नहीं होगी समान वेतनमान मैं ही पदोन्नति पर रोक नहीं लगाई गई तब तक संगठन अपनी बात शासन प्रशासन तक पहुंचाने के लिए धरना देने के लिए बाध्य होगा।
धरने में उपस्थित प्रांतीय महामंत्री सूर्य प्रकाश पुरोहित मंडल अध्यक्ष दिनेश चंद्र बिष्ट मंडल सचिव आनंद प्रांतीय कार्यवाहक अध्यक्ष नरेंद्र सिंह बिष्ट विकास कश्यप संदीप मनोज कुमार रामबाबू संगीता बमरारा जगदीश उपाध्याय मनसा गोविंद महावीर विशन दत्त बलबीर सिंह चौहान आदि उपस्थित रहे