विजय सुब्रह्मण्यम, हरिद्वार
वरिष्ठ पत्रकार सागर जोशी के पिता सुरेंद्र जोशी का बीमारी के चलते निधन हो गया। उनके निधन पर पत्रकार जगत, राजनीतिक और व्यापारी संगठनों ने दुख जताते हुए संवेदनाएं व्यक्त की है। सोमवार शाम खड़खड़ी शमशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया।
उत्तरी हरिद्वार स्थित खड़खड़ी निवासी वरिष्ठ पत्रकार सागर जोशी के पिता सुरेंद्र जोशी ( 64 वर्ष) काफी समय से अस्वस्थ चल रहे थे पिछले दिनों तबीयत बिगड़ने पर उन्हें रानीपुर झाल स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उनका उपचार चल रहा था। सोमवार की दोपहर उन्होंने अंतिम सांस ली उनके निधन की खबर मिलते ही पत्रकार जगत, राजनीतिक और अन्य संगठनों ने दुख की लहर दौड़ गई। सोमवार की शाम खड़खड़ी शमशान घाट पर उनकी अंत्येष्टि की गई। बड़े पुत्र विपिन जोशी ने चिता को मुखाग्नि दी। दिवंगत सुरेंद्र जोशी अपने पीछे बेटे विपिन जोशी, सागर जोशी, शुभम जोशी और पूरा परिवार छोड़ गए हैं।
नगर विधायक मदन कौशिक, भाजपा जिलाध्यक्ष संदीप गोयल,वरिष्ठ भाजपा नेता राजीव भट्ट,विनोद मिश्रा,समाजसेवी डॉ. विशाल गर्ग, वरिष्ठ समाज सेवी लखन लाल चौहान,एचआरडीए सचिव मनीष सिंह, एसपी सिटी पंकज गैरोला, प्रेस क्लब अध्यक्ष अमित शर्मा,वरिष्ठ पत्रकार रतन मणि डोभाल,सुनील डोभाल,कुणाल दरगन,मनीष कुमार,महताब आलम,आवेश अंसारी,सुभाष कपिल,रिजवान अहमद,नितिन कुमार,शमशेर,प्रवीण पेगवाल,सचिन कुमार, अन्य गणमान्य लोगों ने श्मशान घाट पर पहुंचकर श्रद्धांजलि दी। प्रेस क्लब की प्रतिनिधि की रूप में संजय रावल ,रविंद्र सिंह ने पार्थिव शरीर पर शॉल ओढ़ाकर श्रद्धांजलि दी।