रूरकी

केके शर्मा बने जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष


-स्टेट यूनियन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स का हुआ चुनाव

रुड़की: स्टेट यूनियन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स की शाखा रुड़की का गुऱुवार चुनाव हुआ। जिसमें केके शर्मा को संगठन का अध्यक्ष चुना गया है। जबकि मुनव्वर हुसैन, अनवर राणा और गौरव वत्स को सर्वसम्मति से उपाध्यक्ष चुना गया है।
आदर्शनगर स्थित श्री गार्डन में स्टेट यूनियन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स शाखा रुड़की की बैठक हुई। जिसकी अध्यक्षता जगदीश प्रसाद देशप्रेमी ने अध्यक्षता की। जबकि रमन त्यागी ने संचालन किया। बैठक में कार्यकारिणी पर विस्तार से चर्चा हुई। जिसके बाद संगठन की रुड़की कार्यकारिणी का गठन किया गया। संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष मोहम्मद गुलबहार गौरी की देखरेख में संगठन की कार्यकारिणी सर्वसम्मति से गठित की गई। जिसमें केके शर्मा को संगठन अध्यक्ष चुना गया है। मुनव्वर हुसैन, अनवर राणा और गौरव वत्स को उपाध्यक्ष, दीपक मिश्रा महामंत्री, रीना डंडरियाल को सचिव व नितिन कुमार को संगठन का कोषाध्यक्ष चुना गया है। जबकि अमित सैनी, मोनू शर्मा, मुकेश रावत, भारत भूषण, अमित शर्मा, मुकेश गोयल, दीपक प्रजापति को संगठन का सदस्य बनाया गया है। संगठन की एक अनुशासन समिति भी बनाई गई है। जिसके अध्यक्ष जगदीश देश प्रेमी को अध्यक्ष व रमन त्यागी, अंकित गर्ग व दीपक सेमवाल को सदस्य बनाया गया है। संगठन के अध्यक्ष केके शर्मा ने बताया कि जल्द ही कार्यकारिणी का विस्तार किया जाएगा। उधर, अनुशासन समिति के सदस्य अंकित गर्ग ने बताया कि जल्द ही कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित होगा।



lakshyaharidwar

Lakshya Haridwar Pallavi Genral Store, Gali No -3 Birla Farm, haripur klan, Dehradun 9411111512

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button