उत्तराखंडहरिद्वार

भगवान श्रीकृष्ण सबके के पालन हार हैं: महंत रविपुरी

हनुमान मंदिर में मनाई गई भगवान श्रीकृष्ण की छठी

पूजा अर्चना के बाद वितरित किया कढ़ी चावल और हलवे का प्रसाद

हरिद्वार। प्राचीन हनुमान में भगवान श्रीकृष्ण का छठी उत्सव धूमधाम से मनाया गया। महंत रविपुरी महाराज के सानिध्य में विधि-विधान से भगवान श्रीकृष्ण को पालने से उठाकर पीले वस्त्र धारण कराए गए। जिससे पूरा माहौल कृष्णमय हो गया। पूजा अर्चना के बाद कढ़ी चावल और हलवे का प्रसाद श्रद्धालुओं को वितरित किया गया।
प्राचीन हनुमान मंदिर में छठी उत्सव में भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं नगर विधायक मदन कौशिक और नगर मजिस्ट्रेट अवधेश कुमार ने पहुंचकर प्रतिभाग किया और पूजन के बाद महंत रविपुरी महाराज से आशीर्वाद लिया। श्रद्धालुओं भक्तों को भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं के बारें में जानकारी देते हुए कहा कि जीवन में मनुष्य को सदा दूसरों का कल्याण करना चाहिए, जो व्यक्ति सत्य के मार्ग पर चलते हैं, उन्हें मोक्ष की प्राप्ति होती है। भगवान श्रीकृष्ण ने भी अपने जीवन में सदैव निर्धन और असहाय लोगों की सहायता की। उन्होंने अपने मित्र सुदामा के गरीब होने की दशा में अपना राजपाठ तक उन्हें दे दिया था। उन्होंने कहा कि श्रीकृष्ण ने गोवर्धन पर्वत सात दिन तक अपनी अंगुली पर उठाकर रखा था और इंद्र देवता ने भी इस दौरान वर्षा की थी, लेकिन भगवान श्रीकृष्ण ने ब्रजवासियों पर कोई कष्ट नहीं आने दिया। जब श्रीकृष्ण वापस आए तो उन्हें ब्रजवासियों ने 56 भोग लगाए। कहा कि इसी तरह हमें भी निर्धन व असहाय लोगों की मदद करनी चाहिए। इस मौके पर संकीर्तन मंडली ने भगवान श्रीकृष्ण के भजनों का गुणगान कर श्रद्धालुओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। इस अवसर पर नगर विधायक मदन कौशिक, सिटी मजिस्ट्रेट अवधेश कुमार सिंह, एसएमजेएन पीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ सुनील कुमार बत्रा, पार्षद विनीत जौली, दीपक शर्मा, मोती बाजार व्यापार मंडल अध्यक्ष आशुतोष वर्मा, सुरेश अग्रवाल, श्रीकृष्ण शर्मा, दीपक झा, गगन सोड़ी, पुष्पेंद्र शर्मा, अंकित पटेल, अंकित पुरी आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button