उत्तराखंडहरिद्वार

kanwad mela 2023,जिलाधिकारी  धीराज सिंह गर्ब्याल ने शिव कांवड़ सेवा समिति बहादराबाद द्वारा कावंड़ियों के सेवार्थ आयोजित भण्डारे का शुभारम्भ किया

 

जिलाधिकारी  धीराज सिंह गर्ब्याल ने शुक्रवार को दिल्ली-बार्डर शिव कांवड़ सेवा समिति बहादराबाद द्वारा कांवड़ पट्टी निकट संस्कृत विश्वविद्यालय के पास स्व0 श्री पवन कुमार गुप्ता की प्रेरणा से श्रद्धालु कावंड़ियों के सेवार्थ आयोजित किये जा रहे भण्डारे का शुभारम्भ किया।

 

जिलाधिकारी  धीराज सिंह गर्ब्याल ने भण्डारा परिसर व कावंड़ पट्टी में श्रद्धालु कावंडियों से मुलाकात की तथा उन्हें कोई दिक्कत तो नहीं है, के सम्बन्ध में श्रद्धालु कांवड़ियों से जानकारी ली। उन्होंने श्रद्धालु कावंड़ियों को भण्डारे में प्रसाद के रूप में प्रेमपूर्वक भोजन वितरित किया।
भण्डारे के शुभारम्भ के दौरान जिलाधिकारी को एक दम्पत्ति ऐसा भी मिला, जो अपने नौ माह के बच्चे के साथ मां गंगा का हरकीपैड़ी से जल लेकर वापस जा रहे थे। जिलाधिकारी द्वारा उनसे यह पूछे जाने पर कि वे इतने छोटे बच्चे को लेकर क्यों आये हैं। इस पर उन्होंने पूरे विश्वास से कहा कि हमने भोलेनाथ से मनौती के रूप में इसे मांगा था। इसलिये हम इसे मां गंगा का पवित्र जल लेने साथ लेकर आये हैं।

 

जिलाधिकारी ने इस मौके पर भण्डारे के आयोजनकर्ताओं की इस पुनीत कार्य के लिये भूरि-भूरी प्रशंसा की। भण्डारा परिसर पहुंचने पर आयोजनकर्ताओं ने जिलाधिकारी का भव्य स्वागत व अभिनन्दन किया।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी बीर सिंह बुदियाल, एसडीएम  पूरण सिंह राणा, भण्डारा आयोजन समिति से जुड़े हुये  गोपाल चन्द्र मित्तल,  संदीप कुमार अग्रवाल,  सतीश गुप्ता,  आशीष गुप्ता सहित सम्बन्धित अधिकारी एवं पदाधिकारी उपस्थित थे।

kanwad mela 2023,जिलाधिकारी  धीराज सिंह गर्ब्याल ने शिव कांवड़ सेवा समिति बहादराबाद द्वारा  कावंड़ियों के सेवार्थ आयोजित  भण्डारे का शुभारम्भ किया
kanwad mela 2023,जिलाधिकारी  धीराज सिंह गर्ब्याल ने शिव कांवड़ सेवा समिति बहादराबाद द्वारा कावंड़ियों के सेवार्थ आयोजित भण्डारे का शुभारम्भ किया

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button