
हरिद्वार। भाजपा नेता भोला शर्मा का कद अब और ज्यादा बढ़ गया है। भाजपा के साथ ही सामाजिक कार्य करने के बाद अब उन्होंने मायापुर व्यापार मंडल में अध्यक्ष पद पर भी जीत हासिल कर ली है। इनके अलावा महामंत्री पर गुड्डू मनोचा विजय हुए। जबकि कोषाध्यक्ष पद पर विजय कुमार ने जीत दर्ज की।

मायापुर व्यापार मंडल का चुनाव मायापुर रामलीला भवन में किया गया। चुनाव अधिकारी शेखर ललित और कमल की देखरेख में संपन्न किया गया।

चुनाव अधिकारी ने बताया कि भोला शर्मा ने अध्यक्ष पद पर 50 वोट हासिल करते हुए विजय प्राप्त की। महेश को 43 मत प्राप्त हुए।

गुड्डू मनोचा ने 50 वोट प्राप्त कर महामंत्री पद पर जीत दर्ज की। शंकर पांडेय ने 26 और पल्लवी सूद ने 16 मत प्राप्त किए। एक वोट निरस्त किया गया। विजय कुमार ने 49 मत प्राप्त कर कोषाध्यक्ष पद पर जीत हासिल की। जबकि अमित गर्ग को 44 वोट मिले। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष सुरेश गुलाटी, शहर अध्यक्ष कमल बृजवासी, महामंत्री राजीव पाराशर, सुमित श्रीकुंज, विक्की अडवाणी, पूनम मखीजा, सुभाष चंद, राजू मनोचा, चंद्रशेखर कुर्ल, ललित गोयल, कमल कुमार, अरविंद कुच्छल, पंकज तनेजा, अनूप मनोचा, पंकज तनेजा, जोनी अरोड़ा आदि ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का फूल मालाएं पहनाकर स्वागत कर बधाई दी।
व्यापारियों के हित में उठाई जाएगी आवाज : भोला शर्मा
मायापुर व्यापार मंडल के नवनिर्वाचित अध्यक्ष भोला शर्मा ने कहा कि व्यापारियों के हित में हर तरह से आवाज उठाई जाएगी। उन्होंने कहा कि व्यापारी वर्ग ने वोट देकर उन्हें अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी देने का काम किया है। जिसके लिए सभी व्यापारी धन्यवाद के पात्र हैं।