अखाड़ा परिषदउत्तराखंडहरिद्वार

देवस्थानम बोर्ड भंग कर सीएम ने दिखाया बड़ा दिल: श्रीमहंत रविंद्र पुरी

अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्र पुरी ने मुख्यमंत्री का आभार जता दिया साधुवाद

निरंजनी अखाड़ा में मिठाई बांटकर संतों ने मनाई खुशी

हरिद्वार।संदीप शर्मा

हरिद्वार। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं माँ मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्र पुरी महाराज ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा देवस्थानम बोर्ड करने की घोषणा का स्वागत किया है। उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार जताया है। उन्हें साधुवाद भी दिया है। निरंजनी अखाड़े में संतों ने मिठाई बांटकर खुशी मनाई।


पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी में पत्रकारों से बातचीत करते हुए अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्र पुरी महाराज ने कहा कि आज का दिन संत समाज और तीर्थ पुरोहितों के लिए बहुत खास दिन है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देवस्थानम बोर्ड को भंग कर बड़ा दिल दिखाया है। उन्होंने कहा कि अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद की सरकार से देवस्थानम बोर्ड को भंग करने के लिए पहले ही वार्ता हो चुकी थी। हमारी ओर से लोगों से धैर्य रखकर सरकार को थोड़ा समय देने की भी अपील की गई थी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कृषि कानून और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जिस तरह से देवस्थानम बोर्ड को भंग किया है।

उससे भाजपा को बहुत लाभ होगा। सभी तीर्थ पुरोहित व संत समाज भाजपा का समर्थन करेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा जो बोलती है वो करती है भाजपा ने कहा था कि बोर्ड भंग होगा। वह आज हो गया है। आगामी चुनाव में भाजपा को इससे फायदा होगा। इस अवसर पर श्रीमहंत राकेश गिरी, श्रीमहंत उमेश भारती, दिगंबर विनोद गिरी, रामचंद्र पुरी, अर्जुन पुरी, शैलेश बन, चेतन गिरी, महेश गिरी, सुरेश गिरी, आशुतोष पुरी, मनोज मंत्री आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button