उत्तराखंडलोकसभा चुनाव 2024हरिद्वार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में भाजपा को पांचों सीटों पर मिली ऐतिहासिक जीत:डा.विशाल गर्ग


हरिद्वार सीट पर त्रिवेंद्र सिंह रावत की जीत पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को खिलायी मिठाई
हरिद्वार, 4 जून। हरिद्वार लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी त्रिवेंद्र सिंह रावत की जीत पर भाजपा के वरिष्ठ नेता डा.विशाल गर्ग के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने विवेक विहार स्थित कार्यालय पर खुशी मनाते हुए एक दूसरे को मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दी।

डा.विशाल गर्ग ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल नेतृत्व में भाजपा ने उत्तराखंड की पांचों सीटों पर जीत दर्ज कर इतिहास रचा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री प्रदेश का चहुंमुखी विकास कर रहे हैं। प्रदेश की जनता ने अपना आशीर्वाद प्रदान किया। डा.विशाल गर्ग ने कहा कि सनातन संस्कृति का संरक्षण संवर्द्धन करने में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी निर्णायक भूमिका निभा रहे हैं। प्रत्याशी त्रिवेंद्र सिंह रावत जनता की उम्मीदों पर अवश्य खरा उतरेंगे। हरिद्वार की जनता ने उन्हें बागडोर सौंपी है। धर्मनगरी के विकास में त्रिवेंद्र सिंह रावत निर्णायक भूमिका निभाएंगे।

निवृतमान पार्षद नेपाल सिंह, विशाल राठौर व जोगेंद्र राठौर ने हर्ष जताते हुए कहा कि त्रिवेंद्र सिंह रावत की जीत जनता की जीत है। कांग्रेस के प्रत्याशी वीरेंद्र रावत जनता की उम्मीदों पर खरा नहीं उतर पाए।

दीपक टंडन ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रयासों का फल मिला है। भाजपा के प्रत्याशी त्रिवेंद्र सिंह रावत ईमानदार छवि के नेता है। अवश्य ही वह धर्मनगरी के विकास में अपना योगदान देंगे। खुशी मनाने वालों में मांगेराम, कृष्ण कुमार, विश्वास सक्सेना, मोहित कौशिक, नमन गौस्वामी, शिवम बंधु गुप्ता, जोगेंद्र राठौर, विशाल राठौर, कमल उनियाल, रमेश कुमार, नवीन चौहान आदि शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button