उत्तराखंडराजनीतीहरिद्वार

केंद्रीय राज्यमंत्री अजय भट्ट ने महंत ऋषिश्वरानंद महाराज से लिया आशीर्वाद

हरिद्वार।श्री चेतन ज्योति आश्रम पहुंचे केंद्रीय राज्यमंत्री अजय भट्ट का भाजपा कार्यकर्ताओ ने किया जोरदार स्वागत किया। अजय भट्ट ने ब्रह्मलीन स्वामी बगेश्वरानंद महाराज की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया उसके उपरांत शिवलिंग पर जलाभिषेक किया।

श्री चेतन ज्योति आश्रम के परमाध्यक्ष महंत ऋषिश्वरानंद महाराज ने
केंद्रीय राज्यमंत्री अजय भट्ट को शॉल ओढ़ाकर आशीर्वाद दिया।इस मौके पर केंद्रीय राज्यमंत्री अजय भट्ट ने कहा कि उत्तराखंड ही नहीं अपितु भारत में भाजपा नंबर एक पर रहेगी और पूर्ण बहुमत की मोदी सरकार बनेगी उन्होंने उत्तराखंड मे हुए मतदान पर कहा कि उत्तराखंड मे भाजपा का का वोट प्रतिशत नही घटा भाजपा चार सो सीटो पर विजय प्राप्त करके देश को पूर्ण बहुमत की सरकार देगी।उन्होंने भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना कर देश में सुख शांति समृद्धि की कामना की। उन्होंने कहा कि भाजपा ही देश को विश्व पटल पर चमका रही है और देश दिन प्रतिदिन विकास की ओर अग्रसर है।

महंत ऋषिश्वरानंद,महंत शिवम,भाजपा जिला महामंत्री आशुतोष शर्मा ,जिला उपाध्यक्ष लव शर्मा,भाजपा नेता राजीव भट्ट,विनोद मिश्रा,दीपक उप्रेती,राजेश रस्तोगी,पुरषोत्तम शर्मा,संत रामविशाल ,आशु बड़थ्वाल,अश्वनी विश्नोई,सूरज शर्मा,संजीव चौधरी,मोहित नवानी,शिवम कश्यप मौजूद रहे।

lakshyaharidwar

Lakshya Haridwar Pallavi Genral Store, Gali No -3 Birla Farm, haripur klan, Dehradun 9411111512

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button