उत्तराखंडहरिद्वार

haridwar news तन मन धन से राष्ट्र को समर्पित सिंधी समाज: डॉ. युधिष्ठिर लाल

 

: भाषा और संस्कृति से ही पीढ़ियों का वास्तविक विकास: मोहन मंघनानी

: शदाणी दरबार में राष्ट्रीय सिंधी भाषा विकास परिषद नई दिल्ली ने किया दो दिवसीय संगोष्ठी का आयोजन

 

 

haridwar news उत्तरी हरिद्वार में सप्तसरोवर रोड स्थित भारतीय सनातन संस्कृति और सभ्यता का प्रतीक शदाणी दरबार में राष्ट्रीय सिंधी भाषा विकास परिषद नई दिल्ली ने सिंधी भाषा के संवर्धन के लिए दो दिवसीय संगोष्ठी का आयोजन किया। जिसमें सिंधी संतों ने शिरकत कर भाषा के संवर्धन के लिए अपने विचार रखे।
संगोष्ठी का शुभारंभ शदाणी दरबार के नवम पीठाधीश्वर संत डा. युधिष्ठिर लाल शदाणी, संत मोहन प्रकाश, संत जय राम मोटलानी, एनसीपीएसएल के उपाध्यक्ष मोहन मंघनानी, सिंधी साहित्य एकेडमी दिल्ली के डायरेक्टर सुरेश खत्री ने दीप प्रज्वलित कर किया।

 

haridwar news   इस मौके पर वक्ता के रूप में संत शजयराम दास मोटलानी ने कहा कि सिंधी भाषा और उसके के महत्व को बताया। सिंधी भाषा इतिहास पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सिंधी भारत के पश्चिमी हिस्से और मुख्य रूप से सिन्ध प्रान्त में बोली जाने वाली एक प्रमुख भाषा है। यह सिन्धी हिन्दू समुदाय की मातृ-भाषा है। एनसीपीएसएल के उपाध्यक्ष मोहन मंघनानी ने कहा कि सिंधी भाषा वर्तमान में किस तरह की कठिनाइयों से गुजर रही है। प्रत्येक परिवार में बच्चों के साथ सिंधी भाषा का प्रयोग किया जाए। उन्होंने धर्म और संस्कृति को बचाने के लिए सिंधी भाषा के संवर्धन पर बल दिया। उन्होंने विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारी अशोक तिवारी से निवेदन करते हुए कहा कि सनातन संस्कृति और धर्म की रक्षा के लिए मिलकर कार्य करना होगा।

 

haridwar news संत डा. युधिष्ठिर लाल ने कहा कि धर्म और संस्कृति के लिए सब कुछ कुर्बान करने के जज्बे की आवश्यकता है। सनातन संस्कृति में गुरु एवं ईश्वर का महत्व है। संत ही धर्म और संस्कृति की रक्षा कर सकते हैं। जिसमें भाषा का प्रमुख योगदान होता है। उन्होंने कहा कि सिंधी समाज तन मन धन से राष्ट्र को समर्पित है। सुरेश खत्री ने कहा कि संतों की महिमा निराली है। संतों ने भाषा और संस्कृति को बचाने के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया है। महामंडलेश्वर स्वामी प्रेमानंद महाराज ने कहा कि संतो महापुरुष भाषा और सनातन संस्कृति को बचाने के लिए कार्य करते आ रहे हैं। सनातन संस्कृति की रक्षा करना संत समाज का कर्तव्य भी है।

haridwar news तन मन धन से राष्ट्र को समर्पित सिंधी समाज: डॉ. युधिष्ठिर लाल
haridwar news तन मन धन से राष्ट्र को समर्पित सिंधी समाज: डॉ. युधिष्ठिर लाल

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button