उत्तराखंडहरिद्वार

संत मंडल आश्रम पर हुआ अक्षत कलश शोभायात्रा भव्य स्वागत


हरिद्वार।श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र अयोध्या से आए धर्माचार्य एवम पूज्य संतो द्वारा अक्षत कलश शोभायात्रा का भीमगोड़ा मे पूज्य संत स्वामी राम मुनि महाराज के सानिध्य में स्थानीय लोगों ने भव्य स्वागत किया। अक्षत कलश यात्रा भमगोड़ा से शुभारंभ होकर निष्काम सेवा ट्रस्ट जाकर सम्पन्न हुई।

इस मौके पर महामंडलेश्वर स्वामी राम मुनि महाराज ने कहा कि हम सभी देश वासियों का शोभाग्य है की हमारे आखों के सामने भव्य भगवान श्रीराम मंदिर का उद्घाटन हो रहा है।सभी लोगो को भगवान श्री राम के कार्यों में बढ़चढ़ प्रतिभाग करना चाहिए।जिला संघ चालक रोहित ने कहा कि भगवान श्रीराम का मंदिर पाच सो साल बाद भव्यता रूप लेगा हम सभी लोगो का दायतीव है की हम 22 जनवरी को अपने अपने घरों में दीप प्रज्ज्वलित कर भगवान राम का स्वागत सत्कार करे।साध्वी प्राची ने कहा कि अयोध्या में भगवान श्रीराम का दिव्य भव्य मंदिर विश्व का आध्यात्मिक केंद्र बनेगा।हम सभी देश वासियों को मिलकर भगवान श्री राम का भव्य राम मंदिर निर्माण का उत्सव घर घर गांव गांव शहर मनाना चाहिए।इस मौके पर भाजपा नेता ओम प्रकाश जमदग्नि, बलकेश राजौरिया,रवि कश्यप,तरुण नैयर,पार्षद अनिल मिश्रा,सुनील सेठी, गर्वित गिरि,मुकेश पुरी, अतुल पासवान,विकल राठी,नीरू सैनी,प्रति गौड़,पूनम माखन,सत्यवान प्रजापति,अंकुश भाटिया,अनिरुद्ध भाटी,आदि उपस्थित रहे।

lakshyaharidwar

Lakshya Haridwar Pallavi Genral Store, Gali No -3 Birla Farm, haripur klan, Dehradun 9411111512

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button