उत्तराखंडहरिद्वार

मानव सेवा ही सच्ची सेवा: स्वामी ब्रह्मानंद सरस्वती


श्याम लोक कॉलोनी में धूमधाम से मनाया गया श्री ब्रह्मानंद सरस्वती साधना कुटीर का वार्षिक उत्सव

हरिद्वार/विजय सुब्रह्मण्यम

हरिद्वार। उत्तरी हरिद्वार स्थित श्यामलोक कॉलोनी में श्री ब्रह्मानंद सरस्वती साधना कुटीर का सातवां वार्षिक उत्सव धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में कर्नाटक और देश के कई राज्यों से श्रद्धालु भक्तों ने पहुंचकर हिस्सा लिया। श्री ब्रह्मानंद सरस्वती साधना कुटीर की ओर से देश भर में किया जा रहे सामाजिक कार्यों की संतों और जनप्रतिनिधियों ने सराहना की है।


कार्यक्रम के अध्यक्षता करते हुए अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष (महानिर्वाणी) श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि ब्रह्मानंद सरस्वती साधना कुटीर कर्नाटक में शिक्षा के क्षेत्र में अनुकरणीय कार्य कर रहा है। कर्नाटक के बच्चों के लिए शिक्षा के क्षेत्र में कार्य करना सराहनीय कार्य है। उत्तरी हरिद्वार के श्याम लोक कॉलोनी में श्री ब्रह्मानंद साधना कुटीर की स्थापना हुए सात वर्ष हो गए हैं। इस बीच धर्मनगरी में साधना कुटीर ने ऐसे कार्य किए हैं, जो प्रसंशनीय है। उन्होंने कहा कि प्राचीन काल से ही साधु संत समाज का मार्गदर्शन करते आ रहे हैं। समय-समय संत समाज ने जन चेतना का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि शास्त्रों में कहा गया है कि सतयुग में पुष्कर, त्रेता में निसारणय, द्वापर में कुरुक्षेत्र और कलयुग में हरिद्वार प्रधान तीर्थ है।

 

साधना कुटीर के परमाध्यक्ष स्वामी ब्रह्मानंद सरस्वती महाराज ने कहा कि नर सेवा ही नारायण सेवा है। इसी को ध्यान में रखते हुए हरिद्वार में साधना कुटीर की स्थापना की गई थी। समाज सेवा के लिए ही संतों का जीवन समर्पित होता है। आज हरिद्वार में साधना कुटीर के सात वर्ष पूर्ण हो चुके हैं। इसके उपलक्ष्य में वार्षिक उत्सव का कार्यक्रम आयोजित किया गया है। जिसमें कर्नाटक के अलावा देश के कई हिस्सों से श्रद्धालु भक्त पहुंचे हैं।

पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी के महामंडलेश्वर स्वामी ललितानंद गिरी महाराज ने कहा कि संतों ने हमेशा ऐसे ही समाज के कल्याण के लिए कार्य किया है। सनातन धर्म का पालन करते हुए समाज कल्याण के लिए साधु संत अनुकरणीय कार्य कर रहे हैं।


कर्नाटक प्रदेश के कैबिनेट मंत्री मंकाल वैद्य ने कहा कि कर्नाटक में शिक्षा शिक्षा के क्षेत्र में खासकर निर्धन और जरूरतमंद बच्चों की निशुल्क पढ़ाई के लिए स्वामी ब्रह्मानंद सरस्वती बढ़-चढ़कर कार्य करते आ रहे हैं। किया जा रहा है। साथ ही निशुल्क अन्न क्षेत्र के लिए बेहतर कार्य कर रहे हैं। जिसका लाभ लोगों को मिल रहा है। सनातन धर्म का पालन करते हुए सामाजिक कार्य किए जा रहे हैं।

नगर विधायक एवं पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि समाज के उत्थान में संतों की हमेशा से अग्रणी भूमिका रही है। समय-समय पर साधु संतों ने समाज का मार्गदर्शन किया है।

संचालन महामंडलेश्वर स्वामी आनंदचैतन्य सरस्वती महाराज एवं मोहता ने किया

 

इस अवसर अन्तर्राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री पंचदशनाम जूना अखाडा के श्रीमहंत विद्यानन्द सरस्वती महाराज, महामण्डलेश्वर स्वामी विज्ञानानन्द सरस्वती महाराज, महामण्डलेश्वर स्वामी यमुना पुरी महाराज, श्रीमहन्त देवानन्द सरस्वती महाराज, कर्नाटक प्रदेश के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं मेंगलौर सांसद नलीन कुमार कटील, कर्नाटक प्रदेश के पूर्व मंत्री एवं विधायक सुनील कुमार, विधायक हरीश पुन्जा,
मेयर अनीता शर्मा, पार्षद अनिल मिश्रा, पार्षद सुनीता शर्मा, पार्षद प्रतिनिधि विदित शर्मा, नरेंद्र पाटीदार आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button