हरिद्वारउत्तराखंडऋषिकेशदेहरादून

हरिपुर कलां में आज छह घंटे बिजली कटौती, पहले से कर लें पानी का इंतजाम

सुबह नौ से दोपहर तीन बजे तक बंद रहेगी आपूर्ति, 25 हजार की आबादी पर पड़ेगा असर

 

सुबह नौ से दोपहर तीन बजे तक बंद रहेगी आपूर्ति, 25 हजार की आबादी पर पड़ेगा असर

हरिद्वार/हरिपुर। उत्तरी हरिद्वार के हरिपुर कलां क्षेत्र में रहने वाले लोगों को बुधवार को छह घंटे बिजली कटौती का सामना करना पड़ेगा। विद्युत विभाग के अनुसार, मरम्मत और टेस्टिंग कार्य के चलते सुबह नौ बजे से दोपहर तीन बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रखी जाएगी। इससे करीब 25 हजार की आबादी प्रभावित होने की संभावना है। विभाग ने लोगों से अपील की है कि कटौती शुरू होने से पहले पानी सहित जरूरी व्यवस्थाएं कर लें, ताकि दिनभर होने वाली परेशानी से बचा जा सके।

बिजली कटौती के चलते देव संस्कृति विश्वविद्यालय, सप्तऋषि आश्रम, शांतिकुंज समेत आसपास की कॉलोनियों और ग्रामीण क्षेत्रों में आपूर्ति बाधित रहेगी। बिजली बंद रहने से पानी की मोटर और अन्य विद्युत उपकरण नहीं चल सकेंगे। ऐसे में घरों में पानी की जरूरत पूरी करने के लिए लोगों को पहले से व्यवस्था करनी होगी। घरेलू कामकाज के साथ बिजली पर निर्भर कारोबार भी प्रभावित हो सकते हैं।

ये क्षेत्र रहेंगे प्रभावित

देव संस्कृति विश्वविद्यालय, सप्तऋषि आश्रम, शांतिकुंज, शांति मार्ग, बिरला मार्ग, मान कॉलोनी, रेलवे लाइन पार क्षेत्र, गंगा सूरजपुर कॉलोनी, हिमालयन कॉलोनी, साधुबेला पुरम, प्रेम विहार चौक, आनंद उत्सव रोड, गोल कोठी, हरिपुर कलां गांव, वीआईपी कॉलोनी, राणा कॉलोनी और इंटर कॉलेज रोड सहित आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।

विभाग की अपील, पहले से कर लें तैयारी

विद्युत विभाग के एसई प्रदीप चौधरी के अनुसार, हरिपुर कलां सहित संबंधित क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति शैल विहार विद्युत वितरण खंड से होती है। मरम्मत और टेस्टिंग कार्य के लिए कटौती की सूचना पहले से दी जा रही है। उपभोक्ताओं से अपील है कि सुबह नौ बजे से पहले पानी की टंकियां भर लें, मोबाइल और जरूरी उपकरण चार्ज कर लें तथा बिजली से संबंधित आवश्यक कार्य समय रहते निपटा लें। विभाग के अनुसार, कार्य पूरा होने के बाद दोपहर तीन बजे आपूर्ति बहाल करने का प्रयास किया जाएगा।

lakshyaharidwar

Lakshya Haridwar Pallavi Genral Store, Gali No -3 Birla Farm, haripur klan, Dehradun 9411111512

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button