उत्तराखंडहरिद्वार

गृह मंत्री अमित शाह से मिले शदाणी दरबार के नवम् पीठाधीश्वर युधिष्ठिर लाल महाराज

 

हरिद्वार/नई दिल्ली। शदाणी दरबार के नवम् पीठाधीश्वर डॉक्टर युधिष्ठिर लाल महाराज ने भारत सरकार के गृह मंत्री अमित शाह से शिष्टाचार भेंट कर माता हासीदेवी जी की 200वीं जन्म जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रमों की जानकारी साझा की। इस अवसर पर डॉक्टर युधिष्ठिर लाल ने गृह मंत्री को दरबार तीर्थ की पंचम पीठाधीश्वर माता हासीदेवी जी की 200वीं जन्म जयंती पर प्रकाशित विशेष पुस्तिका एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया।

भेंटवार्ता के दौरान माता हासीदेवी जी के आध्यात्मिक, सामाजिक एवं मानव सेवा के क्षेत्र में दिए गए उल्लेखनीय योगदान पर विस्तार से चर्चा हुई। महाराज श्री ने जन्म जयंती वर्ष के अंतर्गत देशभर में आयोजित किए जा रहे धार्मिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों की रूपरेखा भी गृह मंत्री के समक्ष रखी।

इस दौरान जानकारी दी गई कि भारत सरकार माता हासीदेवी जी की 200वीं जन्म जयंती के सम्मान में ₹200 का विशेष स्मारक सिक्का जारी करेगी। यह स्मारक सिक्का उनके महान व्यक्तित्व, समाज सेवा, आध्यात्मिक विचारों एवं मानव कल्याण के प्रति समर्पण को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित करने का प्रतीक होगा।

गृह मंत्री अमित शाह ने माता हासीदेवी जी के आदर्शों तथा शदाणी दरबार द्वारा शिक्षा, सेवा और समाज कल्याण के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की सराहना की। उन्होंने जन्म जयंती समारोह की सफलता के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऐसे महापुरुषों और संत विभूतियों के विचार समाज को सकारात्मक दिशा प्रदान करते हैं।

माता हासीदेवी जी की 200वीं जन्म जयंती के अवसर पर देश-विदेश में श्रद्धा, भक्ति और सेवा भाव के साथ विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

lakshyaharidwar

Lakshya Haridwar Pallavi Genral Store, Gali No -3 Birla Farm, haripur klan, Dehradun 9411111512

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button