उत्तराखंडहरिद्वार

हीरा बेन की प्रतिमा के दर्शन करने हरिद्वार पहुंचीं साध्वी ऋतंभरा

 

हरिद्वार। सप्तसरोवर मार्ग स्थित वैष्णो देवी माता लाल देवी मंदिर में बुधवार को आध्यात्मिक माहौल के बीच साध्वी ऋतंभरा दीदी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की माता हीरा बेन की प्रतिमा के दर्शन किए। मंदिर परिसर में उनके आगमन पर श्रद्धालुओं और स्थानीय भक्तों ने गर्मजोशी से स्वागत किया।

इस अवसर पर साध्वी ऋतंभरा दीदी ने हीरा बेन को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि “धन्य है ऐसी मां, जिसने देश को नरेंद्र मोदी जैसा हीरा दिया।” उन्होंने कहा कि एक मां के संस्कार ही व्यक्ति के चरित्र और नेतृत्व की नींव रखते हैं, और हीरा बेन के संस्कारों का ही परिणाम है कि नरेंद्र मोदी आज देश का सफल नेतृत्व कर रहे हैं। उन्होंने युवाओं से भी आह्वान किया कि वे अपने जीवन में माता-पिता के आदर्शों को अपनाएं।

मंदिर के संचालक भक्त दुर्गादास ने बताया कि हीरा बेन की प्रतिमा स्थापना का उद्देश्य समाज को मातृत्व की महत्ता और संस्कारों की शक्ति का संदेश देना है। उन्होंने कहा कि मंदिर में आने वाले श्रद्धालु न केवल देवी के दर्शन करते हैं, बल्कि इस प्रतिमा के माध्यम से एक प्रेरणादायक जीवन का भी संदेश प्राप्त करते हैं।

इस दौरान मंदिर परिसर में भक्ति गीतों और जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने साध्वी ऋतंभरा दीदी के साथ मिलकर पूजा-अर्चना की और देश की सुख-समृद्धि की कामना की। कार्यक्रम के अंत में प्रसाद वितरण भी किया गया।

महामंडलेश्वर ज्योतिर्मयानंद महाराज,संजय,साध्वी सत्या,अश्वनी दीक्षित आदि मौजूद रहे।

lakshyaharidwar

Lakshya Haridwar Pallavi Genral Store, Gali No -3 Birla Farm, haripur klan, Dehradun 9411111512

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button