
यूथ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष विशाल सिंह भोजक ने गंगा पूजन कर मांगा प्रदेश की सुख समृद्धि का आशीर्वाद।
यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष विशाल सिंह भोजक ने निकाला रोड शो।
हरिद्वार, 20 अप्रैल। उत्तराखंड यूथ कांग्रेस के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष विशाल सिंह भोजक सोमवार को हरिद्वार पहुंचे जहां यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने फूलमालाओं से उनका जोरदार स्वागत किया। विशाल सिंह भोजक ने सर्वप्रथम माया देवी मंदिर में पूजा अर्चना की और प्रदेश की खुशहाली के लिए आशीर्वाद लिया। इसके बाद माया देवी मंदिर से हर की पैड़ी तक पैदल रोड शो निकाला गया। यूथ कांग्रेस के जिला महासचिव सार्थक ठाकुर के संयोजन में निकाले गए रोड शो में बड़ी संख्या में नवनियुक्त पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। हर की पैड़ी पहुंचकर प्रदेश अध्यक्ष विशाल सिंह भोजक ने गंगा पूजन किया और प्रदेश की सुख समृद्धि की कामना की। इसके साथ ही उन्होंने मां गंगा की आरती में भी भाग लिया। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष विशाल सिंह भोजक ने प्रदेश अध्यक्ष निर्वाचित होने पर शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया और कहा कि मां गंगा के आशीर्वाद से कांग्रेस संगठन को मजबूत करने के लिए प्रदेशभर में कार्य किया जाएगा। युवाओं को जोड़कर उनकी आवाज को मजबूती से उठाया जाएगा। उत्तराखंड के विकास और युवाओं के अधिकारों के लिए संघर्ष तेज किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हरिद्वार से उन्हें जो समर्थन और उत्साह मिला है, वह पूरे प्रदेश में संगठन को नई ऊर्जा देगा। निश्चित रूप से यूथ कांग्रेस का एक एक कार्यकर्ता आगामी विधानसभा चुनाव में मजबूती से कार्य करेगा और प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इस अवसर पर यूथ कांग्रेस के रुड़की जिलाध्यक्ष सचिन चौधरी, जिला महासचिव सार्थक ठाकुर, प्रदेश महासचिव शिवम गिरी, महानगर अध्यक्ष आंकुर, मायापुर ब्लॉक अध्यक्ष विवेक जगरिया और मायापुर ब्लॉक उपाध्यक्ष वंश समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।


