
प्रतिदिन 700 लोगों को सुबह शाम भोजन करा रहा ट्रस्ट
जरूरतमंदों के लिए ऑक्सीजन सिलेंडर की भी कर रहा व्यवस्था
हरिद्वार। पंडित सनत कुमार शर्मा चैरिटेबल ट्रस्ट कोरोना काल में फिर से जरूरतमंद लोगों की मदद में जुटा हुआ है। प्रतिदिन लगभग 700 लोगों को सुबह और शाम का भोजन कराने के अलावा जरूरतमंदों लोगों के लिए ऑक्सीजन सिलेंडर की व्यवस्था ट्रस्ट की जा रही है।
पंडित सनत कुमार शर्मा चैरिटेबल ट्रस्ट के आशुतोष शर्मा ने बताया कि ट्रस्ट द्वारा संचालित श्री गुरु का लंगर प्रतिदिन 600 से 700 गरीबों को कोविड कर्फ्यू लगने के तीसरे दिन से लगातार वितरित किया जा रहा है। जिसमें सुशील बंसल, एडवोकेट अनुज शर्मा, हरकी पैड़ी चौकी इंचार्ज अरविंद्र रतूड़ी का निरंतर सहयोग मिल रहा है। ऑक्सीजन सिलेंडर फ्लो मीटर के साथ आवश्यकतानुसार 22 अप्रैल से लगातार उपलब्ध कराए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि उनके चाचा व मां कोरोना संक्रमित हो गए थे। जिसके बाद ऑक्सीजन सिलेंडर मंगवाए गए थे। लेकिन उन्हें इसकी आवश्यकता नहीं पड़ी। इसलिए अब जरुरतमंदों को सिलेंडर देकर सहायता की जा रही है। जरूरमंद लोग सहायता के लिए +919837355334 इस नम्बर पर संपर्क कर सकते हैं। बताया कि उन्होंने स्वयं प्लाज्मा भी देकर कोरोना पीड़ितों की जान बचाने का कार्य किया है। आशुतोष शर्मा ने महामारी के बीच जरूरतमंद लोगों की सहायता करने के लिए सभी को आगे आकर बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की है। उन्होंने बताया कि पंडित सनत कुमार शर्मा चैरिटेबल ट्रस्ट ने विगत वर्ष भी जरूरतमंद लोगों तक भोजन पहुंचाने के साथ ही कच्चा राशन पहुंचाया। इसके साथ ही हर संभव मदद की। अब फिर से जरूरतमंदों की सेवा में ट्रस्ट लगा हुआ है।