उत्तराखंडहरिद्वार

बेहद फलदायी है गोवर्धन पूजाः ‌महामंडलेश्वर ललितानंद

महामंडलेश्वर ललितानंद गिरी ने गोवर्धन पूजन के मौके पर श्रद्धालु भक्तों को दिया आशीर्वाद

हरिद्वार। उत्तरी हरिद्वार स्थित जगदीश आश्रम में गोवर्धन पूजन के दौरान पंचायती श्री निरंजनी अखाड़ा के महामंडलेश्वर एवं भारत माता मंदिर के महंत स्वामी ललितानंद गिरी महाराज ने कहा कि गोवर्धन पूजन बेहद फलदायी होता है। ये पर्व दिवाली के पांच दिवसीय त्‍योहार का हिस्‍सा है। कार्तिक मास की शुक्‍ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि को गोवर्धन पूजा की जाती है। उन्होंने श्रद्धालु भक्तों को गोवर्धन पूजन के दौरान आशीर्वाद प्रदान कर शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर महामंडलेश्वर ललितानंद गिरी महाराज ने कहा कि गोवर्धन पूजा प्र‍कृति से प्रेम करने का त्‍योहार है। जिसे द्वापरयुग से मनाया जा रहा है। इस दिन घर में गोवर्धन बनाकर पूजा की जाती है और अन्‍नकूट का भोग लगाया जाता है।


उन्होंने कहा कि गोवर्धन पूजा प्रकृति को समर्पित त्‍योहार है। इस दिन भगवान श्रीकृष्‍ण ने इंद्रदेव का घमंड तोड़ा था और गोवर्धन पर्वत को अपनी कनिष्‍ठा उंगली पर गोवर्धन पर्वत को उठाकर ब्रजवासियों की जान बचाई थी और लोगों को प्रकृति की सेवा और पूजा करने का संदेश दिया था। ये दिन कार्तिक मास की शुक्‍ल पक्ष की प्रतिपदा का दिन था। तब से इस दिन गोवर्धन पर्वत की पूजा की जाती है और भगवान को सभी तरह की मौसमी सब्जियों से तैयार अन्‍नकूट का भोग लगाया जाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button