अखाड़ा परिषदउत्तराखंडहरिद्वार
जिले और प्रदेश का नाम रोशन कर रही रामानंद इंस्टीटयूट की खेल प्रतिभाएं:श्रीमहंत रविंद्र पुरी

- रामानंद इंस्टीटयूट आफ फार्मेसी एंड मैनेजमेंट में निरंजनी वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिताओं का आगाज
- पहले दिन क्रिकेट, वॉलीबाल, बैडमिंटन, टेबल टेनिस, कैरम जैसी प्रतियोगिताओं में दिखाई प्रतिभा
हरिद्वार: रामानंद इंस्टीटयूट आफ फार्मेसी एंड मैनेजमेंट में निरंजनी वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिताएं मंगलवार से शुरू हो गई। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद अध्यक्ष और प्रबंध समिति के चेयरमैन श्रीमहंत रविंद्र पुरी ने वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिताओं और सांस्कृतिक उत्सव का शुभारंभ किया। प्रतिभागी खिलाड़ियों ने मार्च पास्ट कर अतिथि को सलामी दी। पहले दिन क्रिकेट, वॉलीबाल, बैडमिंटन, टेबल टेनिस, कैरम, लंबी कूद, ऊंची कूद व शॉट पुट में खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा दिखाई। क्रिकेट मैच में बीटेक की टीम को हराकर कॉमर्स टीम विजेता बनी।








