हरिद्वार

विशिष्ट लोगों का निरंतर कार्य करते रहने के लिए उत्साहवर्धन होता है:स्वामी अवधेशानंद

हरिद्वार। आस्था चैरिटेबल ट्रस्ट के आजीवन सामाजिक सेवा योगदान की ओर से वृद्धजन सम्मान समारोह में शिक्षा, चिकित्सा, सामाजिक सेवा, पर्यावरण, महिला कल्याण, बाल कल्याण, कलां एवं संस्कृति, विशिष्ट भूमिका निभाने वाले, वृद्धजन उत्थान, राज्य आंदोलनकारियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जूना अखाड़ा के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि महाराज, प्राचीन अवधूत मंडल के परमाध्यक्ष एवं महामंडलेश्वर स्वामी रूपेंद्र प्रकाश महाराज, विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल, कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद, भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्याम जाजू, राज्य सभा सांसद नरेश बंसल, विधायक आदेश चौहान, मेयर अनीता शर्मा ने प्रतीक चिन्ह एवं शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। उन्होंने वृद्धजन को समाज की सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले सदस्य के रूप में करार देते हुए कहा कि जहां वृद्धजनों का सम्मान होता है उस परिवार में सभी तरह की तरक्की होती है।


सोमवार को निष्काम सेवा ट्रस्ट भवन भूपतवाला में आस्था चैरिटेबल ट्रस्ट के संरक्षक एवं भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्याम जाजू के निर्देशन में वृद्धजनों का सम्मान भव्य समारोह कर किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि जूना अखाड़ा के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि महाराज, प्राचीन अवधूत मंडल के परमाध्यक्ष एवं महामंडलेश्वर स्वामी रूपेंद्र प्रकाश महाराज ने कहा कि सम्मान करने से विशिष्ट लोगों का निरंतर कार्य करते रहने के लिए उत्साहवर्धन होता है। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों के योगदान से अनेकों लोगों को आगे बढ़ने को प्रेरणा मिलती है।


विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि देश के विकास और उत्थान में वरिष्ठ नागरिकों के जीवन का बड़ा योगदान होता है। इसलिए इनका सम्मान जरूरी है।
कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा कि जिन परिवारों में अपने बुजुर्गों और बड़ों का सम्मान होता है, उस घर का विकास और आगामी पीढ़ी का चहुंमुखी विकास होता है, ऐसे ही परिवार तरक्की की राह पर हमेशा चलते हैं।


संचालन करते हुए कार्यक्रम संयोजक आशुतोष शर्मा ने कहा कि व्यक्ति के उत्थान और विकास में योगदान करने वाला प्रत्येक महत्वपूर्ण है, इनका सभी को सम्मान करना चाहिए और समाजसेवा के लिए आगे आना चाहिए। कार्यक्रम संचालन संरक्षक मुकेश पुनियानी, चेयरमैन मुकेश सखूजा, संयोजक आशुतोष शर्मा ने किया।
———————
आयोजन समिति में इनका रहा सहयोग
जगदीश लाल पाहवा, डा सत्यनारायण शर्मा, आदित्य नागर, प्रमोद शर्मा, राजीव भट्ट, राजन खन्ना, योगेश चौहान, विवेक मिश्रा, भारत भूषण शर्मा, मयंक शर्मा, राम गोपाल कंसल, देशराज शर्मा, अजय पाठक, महेश धीमान, सौरभ सखूजा, आदित्य सखूजा, मन्नू त्रिपाठी, रीता चमोली, डॉ मन्नू शिवपुरी, विपिन बलूनी, योगेश अरोड़ा, भूपेश जोशी, यशोधरा जोशी, मुंशीराम अरोड़ा, दीपक उप्रेती आदि का रहा।
—————————
शिक्षा क्षेत्र में इनका किया सम्मान
डॉ योगेंद्र नाथ अरुण, जेसी जैन, सुधीर गौड़, अशोक गुप्ता, डॉ नरेश मोहन, डॉ ओम प्रकाश भट्ट, ब्रह्मानंद बिडालिया, राकेश वर्मा, शिव शंकर जायसवाल, डॉ वीणा शास्त्री, रोहिताश्व कुंवर, डॉ बलवीर सिंह सैनी, मनीषा सिंघल, इंद्रमोहन अग्रवाल, महेश चंद्र काला, डॉ सुशीला शर्मा, बीएस वर्मा को किया।
चिकित्सा क्षेत्र में इनका किया सम्मान
डॉ सत्यनारायण शर्मा, डॉ प्रेम प्रकाश, डॉ विनोद चौहान, डॉ सुनील जोशी, डॉ कैलाश चंद्र खन्ना, डॉ संपत तिवारी, डॉ के भटनागर, डॉ आरके गोयल, डॉ विपिन कपूर, डॉ केशव पाल सिंह, डॉ मदन पाल शर्मा, राजेंद्र कुमार माहेश्वरी, रमेश चंद्र गुप्ता, डॉ गजेंद्र त्यागी, डॉ गुरुवीर, डॉ पहल सिंह सैनी, ओपी बंसल, डॉ पवन कुमार सिंह, वैध एमआर शर्मा, रवि जोशी, सुशीला श्रीवास्तव, वैध दीपक कुमार आदि का किया।


सामाजिक सेवा में इनका किया सम्मान
स्वामी ज्ञानानंद, गोविंद प्रसाद उप्रेती, सतीश शर्मा, टीएन सकलानी, गंगाशरण मददगार, राकुमार मिश्रा, राजेंद्र राय, रमेश भाई ठक्कर, एके रस्तौगी, अरुण सारस्वत, एचएम कपूर, जागेराम शास्त्री, सतीश चंद्र श्रीवास्तव, श्रीनिवास पांडे, रंजीत राय मल्होत्रा, सुभाष कोहली, सुगंधा जैन, योगेंद्र पाल राठौर, सुभाष चंद्र हंस, सतीश जैन, राजकुमार अरोड़ा, नारायण आहूजा, गुलशन बारी, सुयश वालिया, एसएस राणा, प्रतिभा जोशी, महेंद्र अरोड़ा, वेद प्रकाश डागर, सुदेश भाटिया, कुसुम गर्ग, सुमन भल्ला, रूद्र प्रकाश शर्मा, वीना शर्मा, सारिका खंडेलवाल, कृष्ण कुमार ठेकेदार को किया।

एसएस7
पर्यावरण के क्षेत्र में इन्हे किया सम्मानित
रविंद्र मिश्रा, सुरेंद्र ठेकेदार, पुरुषोत्तम गोदियाल, जयकृष्ण उनियाल को किया।
महिला कल्याण में इन्हें किया सम्मानित
मायाराम, प्रमोद जैन, कमलेश भारती, लेफिटनेंट सुजाता आहूजा, देवेंद्र अग्रवाल, वीपी वैश्य, नीलम मधोक को किया।
बाल कल्याण में इन्हें किया सम्मानित
एसपी भनोट, आशा नेगी, प्रदीप मिश्रा, शशीकीर, डॉ सुभाष चंद्र हांडा, किरण हांडा को किया।
कलां एवं संस्कृति में इन्हें किया सम्मानित
सरोज जैन, भवानी दत्त मंडोलिया, जसराम, लक्ष्मी मर्तोलिया, नरेंद्र आहूजा, पंडित संजय, शशि प्रभा, राजकुमार उपाध्याय, हरमोहन सिंह बबली, गोपाल दत्त जोशी, इंद्रसेन गुप्ता को किया।
विशिष्ट लोगों में इन्हें किया सम्मानित
नेहा मलिक, नरेश गिरि, बाल किशन, विमला तागडा, कौशल सिखौला, मोहित वर्मा, प्रमोद हरितोष, रतनमणी डोभाल, रामशरण चावला, जगदीश अत्री, रविंद्र गोयल, विमला देवी, गोपाल नारंग, महक सिंह, मान्या, राहुल कुमार, शंकुतला, अशोक सेठी, जनार्दन बलोनी, गुरविंद्र सिंह, पूजा नंदा, पंकज नंदा, अर्चना सक्सेना, आशीष जैन, पवन भगवा देशप्रेमी को सम्मानित किया।
वृद्धजन उत्थान के लिए इन्हें किया सम्मानित
सर्वेश गुप्ता, एमके रैना, सतेंद्र कुमार शर्मा, ब्रह्मकुमार शर्मा, अजय गोयल, नरेश चंद्र भारद्वाज, दिनेश कुमार मृदगल, नरेश गर्ग, पुरुषोत्तम दयाल अग्रवाल, सत्य प्रकाश शर्मा, कैलाश चंद शर्मा, केशव देव गुप्ता, विजय गुप्ता, सतीश चंद्र शर्मा, राम प्रसाद जखमोला, बाबूलाल सुमन, रामेश्वर दयाल अग्रवाल, डा पवन सिंह, दिनेश चंद्र सकलानी, मधुसूदन अग्रवाल, राम गुप्ता, दिनेश धस्माना, आमोद चौधरी को सम्मानित किया।
राज्य आंदोलनकारी में इन्हें किया सम्मानित
एसपी बौठियाल, एसपी मलासी, एसआर पुरी, हिम्मत सिंह नेगी, विमला चमोली, श्रीराम चमोली, त्रिलोक भट्ट, मंजू नौटियाल, निशा कुकरेती, सरोजनी भट्ट, भुवनेश्वरी भट्ट, पुष्पा काला, रमेश चंद्र नैथानी, प्रदीप चौहान को सम्मानित किया।
—————————

lakshyaharidwar

Lakshya Haridwar Pallavi Genral Store, Gali No -3 Birla Farm, haripur klan, Dehradun 9411111512

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button