हरिद्वार
नहाय-खाय के साथ छठ पर्व का शुभारंभ:देखे वीडियो

हरिद्वार। नहाय खाय के साथ आस्था का छठ पर्व का शुभारंभ हो गया। तीन दिन तक चलने वाले इस पर्व को पूर्वांचल के लोग पूरी आस्था के साथ मनाएंगे। गंगा घाटों पर उगते और डूबते सूरज को अर्घ्य देंगे।

आस्था का पर्व छठ पर्व तीन दिन तक उत्सव के रूप में मनाया जाता है। बुधवार को नहाए खाए के साथ इसका शुभारंभ हुआ।

महिलाओं ने लौकी भात का सेवन कर प्रारंभ कर रही हैं। जिसके तहत गेहूं को धोकर उसको बैठ कर सुखाकर बिल्कुल शुद्ध रूप से हाथ की चक्की पर पीसने के उपरांत उसको सूर्या अर्घ्य के लिए तैयार किया गया। माताएं इस प्रसाद को तैयार करते समय छठ मैया के गीत गाकर प्रसाद के लिए आटा तैयार किया। इस अवसर पर रंभा देवी, लीलावती दुबे, रुचि ओझा, अनीता मिश्रा, सरस्वती मिश्रा, रेखा मिश्रा आदि उपस्थित रही।
