उत्तराखंडहरिद्वार

HARIDWAR NEWS भारतीय किसान मजदूर उत्थान यूनियन के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष का हरिद्वार पहुंचने किया अभिनंदन

किसानों और मजदूरों के हितों में कार्य कर रही यूनियन: करण सिंह

 

HARIDWAR NEWS भारतीय किसान मजदूर उत्थान यूनियन के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष करण सिंह शनिवार को हरिद्वार पहुंचे। हरिद्वार पहुंचने पर उनका यूनियन के राष्ट्रीय महासचिव इरशाद अली के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने फूल मालाएं पहनकर स्वागत किया। इस दौरान किसानों की विभिन्न समस्याएं और मांगों को लेकर विचार-विमर्श किया गया। साथ ही किसान विरोधी नीतियों का विरोध करते हुए किसानों की मांगों को पूरा करने की मांग उठाई गई। जमालपुर-जियापोता रोड स्थित भारतीय किसान मजदूर उत्थान यूनियन के राष्ट्रीय कार्यालय पर शनिवार को यूनियन के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष करण सिंह के पहुंचने पर यूनियन की टोपी, पटका और फूलमाला पहनकर अभिनंदन किया।

इस अवसर पर नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष करण सिंह ने कहा कि भारतीय किसान मजदूर उत्थान यूनियन पूर्ण रूप से किसानों के हित में कार्य कर रही है। पश्चिम उत्तर प्रदेश में कार्यकारिणी का विस्तार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि किसान और मजदूरों के उत्थान के लिए जो भी कार्य किए जाएंगे, उसमें उनकी पूर्ण सहभागिता रहेगी। किसान और मजदूर भाइयों के सुख-दुख में हर समय शामिल रहेंगे। हमारी यूनियन के सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता संगठित है। यूनियन को आगे बढ़ाने के लिए सभी मिलजुल कर कार्य कर रहे हैं। यूनियन ने जो सपना देखा है उसे हर हाल में साकार किया जाएगा। राष्ट्रीय महासचिव इरशाद अली ने स्वागत करते हुए कहा कि किसानों और मजदूरों के हक की लड़ाई और किसानों को उनका हक दिलाने के लिए भारतीय किसान मजदूर उत्थान यूनियन का गठन हुआ था। इसी दिशा में यूनियन लगातार कार्य करते हुए सरकार को जगाने का काम कर रही है। यूनियन लगातार किसानों व मजदूरों के उत्थान के लिए कार्य कर रही है।

उत्तर प्रदेश के मेरठ के रहने वाले प्रदेश अध्यक्ष करण सिंह ने किसानों के लिए संघर्ष करने में हमेशा अग्रणी भूमिका निभाई है। इसलिए उन्हें महत्वपूर्ण जिम्मेदारी प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। उन्होंने कहा कि किसानों को उनकी फसलों का उचित मूल्य मिलना चाहिए। जंगली जानवरों के आने से फसले बर्बाद हो रही हैं। वन विभाग को जंगली जानवरों को खेतों की तरफ आने से रोकना चाहिए। जानवरों द्वारा बर्बाद की गई फसलों का मुआवजा दिया जाए। स्वागत करने वालों में राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष विनोद कश्यप, राष्ट्रीय सलाहकार यशपाल सिंह चौधरी, प्रदेश संयोजक राजेंद्र प्रसाद त्रिपाठी, प्रदेश उपाध्यक्ष ऋषिपाल सिंह, चौधरी अमरपाल सिंह, दीपक चौधरी, विक्रम सिंह, प्रदीप यादव, मुकेश कुमार शर्मा, प्रशांत चौधरी, अमरीश कुमार, डॉ. विजेंद्र सिंह, विक्रम सिंह, सचिन चौधरी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

lakshyaharidwar

Lakshya Haridwar Pallavi Genral Store, Gali No -3 Birla Farm, haripur klan, Dehradun 9411111512

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button