खेलशिक्षा

राष्ट्रीय खेल दिवस पर विशेष :
खेलकूद में प्रतिभाओं को निखारेगा एसएमजेएन: श्रीमहन्त रविन्द्र पुरी



काॅलेज व विवि स्तर पर छात्र-छात्राओं ने किया शानदार प्रदर्शन: डाॅ. बत्रा

हरिद्वार।संदीप शर्मा


हरिद्वार। एस.एम.जे.एन. पी.जी. काॅलेज प्रबन्ध समिति के अध्यक्ष श्रीमहन्त रविन्द्र पुरी ने राष्ट्रीय खेल दिवस की शुभकामनायें प्रेषित करते हुए कहा कि राष्ट्रीय और अन्तर्राष्ट्रीय खेलों के मामले में भारत अपना लोहा मनवा रहा है। भारत ने अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर अपने खेल का प्रदर्शन बखूबी किया है जिसका ताजातरीन उदाहरण टोक्यो ओलम्पिक-2020 में देखने को मिला, जिसमें भारत के खिलाड़ियों जैसे नीरज चोपड़ा ने भाला फेक , वंदना कटारिया ने हाॅकी में, रजत पदक विजेता रवि दहिया, पी.वी. सिंधु, मीराबाई चानू, भारतीय हाॅकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह, हरमनप्रीत सिंह, रूपिन्दर पाल, हार्दिक सिंह, शमशेर सिंह, मनदीप सिंह व गुरजंत सिंह आदि अनेक खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया।

श्रीमहन्त ने कहा कि हमारे काॅलेज के छात्र-छात्रा काॅलेज व विश्वविद्यालय प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग कर श्रेष्ठ प्रदर्शन करते हैं, इसके के दृष्टिगत काॅलेज का खेलकूद मैदान को विकसित किया जा रहा है जिससे काॅलेज की खेलकूद प्रतिभाओं जैसे कबड्डी, हाॅकी एवं एथेलेक्टिस ,क्रिकेट आदि को निखरने का मौका मिलेगा।


प्राचार्य डाॅ. सुनील बत्रा ने काॅलेज प्रबन्ध समिति के अध्यक्ष श्रीमहन्त रविन्द्र पुरी महाराज का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि राष्ट्रीय खेल दिवस जोकि 29 अगस्त को भारतीय हाॅकी के दिग्गज खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद को समर्पित है उन्होंने ने खेल जगत की दुनिया में भारत को उच्च मुकाम तक पहुंचाया था। उन्होंने कहा कि हमारे काॅलेज के लिए यह गर्व की बात है कि ओलम्पिक-2020 में हाॅकी में शानदार प्रदर्शन करने वाली वंदना कटारिया की छोटी बहन अंजली कटारिया तथा काॅलेज की छात्रा शुभांगी कंधेला, कु. शुभम, भावना कार्की आदि ने हमारे महाविद्यालय एवं विश्वविद्यालय प्रतियोगिताओं नाॅर्थ जोन में प्रतिभाग कर शानदार प्रदर्शन किया है। डाॅ. बत्रा ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि विश्व विधालय द्वारा देहरादून में आयोजित अन्तर्महाविद्यालय हाॅकी महिला वर्ग प्रतियोगिता में काॅलेज की टीम ने प्रतिभाग किया तथा दुर्गा कोरंगा, हिमानी तथा विमलेश ने अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन कर विश्वविद्यालय महिला हाॅकी टीम में अपना स्थान सुनिश्चित कर नाॅर्थ जोन में विवि की ओर से प्रतिभाग किया था, ये काॅलेज के लिए अत्यन्त ही हर्ष की बात हैै।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button