उत्तराखंडसीएम उत्तराखंडहरिद्वार
सीएम धामी ने विधानसभा अध्यक्ष खंडूड़ी से की मुलाकात
![](https://lakshyaharidwar.com/wp-content/uploads/2022/06/IMG-20220613-WA0064.jpg)
![](https://lakshyaharidwar.com/wp-content/uploads/2022/06/img-20220603-wa00797522678043991145633-1024x656.jpg)
देहरादून 13 जून| विधानसभा सदस्य के रूप में शपथ लेने के उपरांत मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण से उनके कार्यालय कक्ष में शिष्टाचार भेंट की| इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री को पुष्प गुच्छ भेंट कर बधाई व शुभकामनाएं दी।
![](https://lakshyaharidwar.com/wp-content/uploads/2022/06/screenshot_2022_0609_1742371896650252829884883-661x1024.jpg)
इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री के बीच कल से प्रारंभ हो रहे बजट सत्र से संबंधित विषयों पर बातचीत हुई| वहीं प्रदेश के विकास से जुड़े महत्तवपूर्ण मुद्दों पर भी वार्ता हुई| इस अवसर पर वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल भी मौजूद रहे|
![](https://lakshyaharidwar.com/wp-content/uploads/2022/06/screenshot_2022_0609_1743251075430411277268904.jpg)