उत्तराखंडसीएम उत्तराखंडहरिद्वार

मुख्यमंत्री की जीत पर भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़े बजाकर मनाया जश्न


लोकप्रिय जननेता हैं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी:विक्रम भुल्लर


हरिद्वार, 3 जून। चंपावत विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की जीत पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विक्रम भुल्लर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने चन्द्राचार्य चैक पर ढोल नगाड़े बजाकर व आतिशबाजी कर जमकर जश्न मनाया और एक दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की शुभकामनाएं दी। इस दौरान विक्रम भुल्लर ने कहा कि चंपावत उपचुनाव में पचपन हजार से अधिक मतों के भारी अंतर से हुई मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की जीत पर पूरे उत्तराखण्ड में उल्लास का माहौल है। भुल्लर ने कहा कि चंपावत में मिली जीत से साबित हो गया है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी लोकप्रिय जननेता हैं। उनके नेतृत्व में प्रदेश के विकास की गति तेजी होगी। विकास की गति तेज होने से युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे और पहाड़ों से पलायन पर रोक लगेगी। पूर्व जिला मंत्री सतविंदर सिंह व आशीष चैधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जीत ऐतिहासिक है। इससे प्रदेश में राजनीतिक स्थिरता आएगी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखण्ड समृद्ध राज्यों की सूची में शुमार होगा। इस अवसर पर शगुन त्यागी, अनमोल, मृदुल, दीपक, वैभव, चेतन यादव, रितिक, ऋषभ, राहुल कुमार, आयुष, निखिल, इशांक, साहूल, ललित, राकेश चुग, हरजीत, आदित्य, वाशु, अभिषेक, शुभम त्यागी, विवेक, उदित, सागर, अंकुर, अभिनव सिंह, सत्यम, गर्व बत्रा, दिव्य शिवपुरी, अमन, विनायक सुयाल, नवप्रीत, शुभम चड्ढ़ा, आयुष शर्मा, अतुल सोलंकी, मेहुल शर्मा, मंदीप, मनीष, श्वेतांक, विक्रांत, शुभम कश्यप आदि कार्यकर्ता शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button