राजनीती

जेपी नड्डा के नेतृत्व में भाजपा को मिलेगी मजबूती : श्रीमहंत रविंद्रपुरी:देखे वीडियो


: निरंजनी अखाड़ा पहुंचने पर नड्डा का स्वागत
: संतों से आशीर्वाद लेने के बाद नड्डा हुए गदगद


हरिद्वार। पंचायती श्री निरंजनी अखाड़ा में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा का पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया।

उन्होंने संतों से मुलाकात कर उनसे आशीर्वाद लिया। इस दौरान उन्होंने संतों से बातचीत भी की।


शुक्रवार को हरिद्वार दौरे पर रहे जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक पंचायती श्री निरंजनी अखाड़ा पहुंचे। जहां मां मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट व अखाड़ा के सचिव श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज, महामंडलेश्वर बालकानंद गिरी समेत अन्य संतों ने फूल मालाएं पहनाकर व शॉल ओढ़ाकर और गंगा माता की मूर्ति भेंट कर उनका स्वागत किया।

उन्होंने अखाड़ा स्थित भगवान कार्तिकेय मंदिर में पूजन किया। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के महामंत्री श्रीमहंत हरिगिरि महाराज ने भी स्वागत कर आशीर्वाद प्रदान किया। इस मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि मां गंगा और संतों के आशीर्वाद से आज अपनी 120 की यात्रा की शुरुआत हरिद्वार से की है।

देशभर में यात्रा कर पार्टी को और ज्यादा मजबूत करने का काम करेंगे। पूरी ताकत से अध्यात्म के रास्ते पर चलकर भारत को मजबूत बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।

मां गंगा व संतों के आशीर्वाद देश आगे बढ़ रहा है। श्री महंत रवींद्र पुरी महाराज ने कहा कि जेपी नड्डा के नेतृत्व में भाजपा को मजबूती मिलेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कश्मीर से धारा 370 हटाने के साथ से अयोध्या में श्री राम मंदिर बनाने के लिए बहुत अच्छा काम किया है।

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के कार्यों की प्रशंसा की। कार्यक्रम की अध्यक्षता महामंडलेश्वर बालकानंद गिरी महाराज ने की। इस अवसर पर श्री महंत राम रतन गिरी, महामंडलेश्वर कैलाशानंद ब्रह्मचारी, श्रीमहंत दुर्गादास, कोठारी महंत दामोदर दास, महंत जसविंदर सिंह शास्त्री, महंत विष्णु दास, दिगंबर बलवीर पुरी, महंत मनीष भारती, डोंगर गिरी, महंत रविपुरी, महंत सुखदेव गिरि, महंत नरेश गिरी, दिगंबर नीलकंठ, दिगंबर नीलकंठ गिरी, दिगंबर गंगा गिरि, दिगंबर राजेंद्र भारती, दिगंबर राजगिरी, महंत विनोद गिरी, महंत लालितानांद गिरी, संत जगजीत सिंह शास्त्री, स्वामी रघुवन, स्वामी राजगिरी, महंत देवानंद,महंत हरि गिरि, महंत भगत राम, महंत प्रेम गिरी आदि मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button