उत्तराखंडहरिद्वार

सरल सहज स्वभाव के धनी हैं ‘अशोक’ : श्री महन्त रविन्द्र पुरी


  30 वर्ष की सेवा पश्चात हुए अशोक चौहान ‘चाचा’ हुए सेवानिवृत्त


हरिद्वार 14 जून, 2023
स्थानीय एस.एस.एम.जे.एन.पी.जी. काॅलेज में आज पुस्तकालय लिपिक श्री अशोक कुमार चौहान 30 वर्षों की अनवरत सेवाओं के पश्चात् सेवानिवृत्त हुए। इस अवसर पर काॅलेज प्रबन्ध समिति के अध्यक्ष श्री महन्त रविन्द्र पुरी जी महाराज, काॅलेज के प्राचार्य डाॅ. सुनील कुमार बत्रा, पूर्व प्राचार्य डाॅ. अवनीत कुमार घिल्डियाल, मुख्य परीक्षा प्रभारी डाॅ. मन मोहन गुप्ता, डाॅ. तेजवीर सिंह तोमर, डाॅ. संजय कुमार माहेश्वरी, डाॅ. जगदीश चन्द्र आर्य, डाॅ. नलिनी जैन, विनय थपलियाल, डाॅ सुषमा नयाल, कार्यालय अधीक्षक मोहन चन्द्र पाण्डेय द्वारा फूल-मालाओं से स्वागत किया गया।


  अशोक चौहान की सेवानिवृत्ति के अवसर पर काॅलेज प्रबन्ध समिति के अध्यक्ष श्री महन्त रविन्द्र पुरी जी महाराज ने कहा कि अशोक चौहान सरल स्वभाव के धनी हैं। उन्हें अपनी शुभकामनायें देते हुए कहा कि उन्होंने बड़ी निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ काॅलेज में अपनी सेवायें प्रदान की।


काॅलेज के प्राचार्य प्रो. सुनील कुमार बत्रा ने श्री अशोक चौहान की सेवानिवृत्ति के अवसर अपने बधाई संदेश में कहा कि 30 वर्षों के इस लम्बे सेवाकाल में उन्होंने अपनी सेवायें महाविद्यालय तथा छात्र-छात्राओं को प्रदान की। वहीं वे काॅलेज कर्मचारियों के लिए भी सदैव तत्पर रहे।
कार्यक्रम का सफल संचालन डाॅ. संजय कुमार माहेश्वरी ने कहा कि अभिव्यक्त करते हुए कहा कि नई पीढ़ी के कार्मिकों के लिए अशोक कुमार चौहान का व्यक्तित्व प्रेरणास्पद तथा अनुकरणीय है।


अंत में श्री महन्त रविन्द्र पुरी जी महाराज, काॅलेज प्राचार्य डाॅ. सुनील कुमार बत्रा, डाॅ. संजय कुमार माहेश्वरी, मोहन चन्द पाण्डेय  द्वारा अशोक कुमार चौहान को स्मृति-चिन्ह भेंट किया गया।
इस अवसर पर डाॅ. सरस्वती पाठक, कविता घिल्डियाल, वेद प्रकाश चौहान, रिंकल गोयल, रिचा मिनोचा, श्रीमती कविता छाबड़ा, डाॅ. मोना शर्मा, डाॅ. रेनू सिंह, डाॅ. सुगन्धा वर्मा, प्रियंका, डाॅ. सरोज शर्मा, डाॅ. रजनी सिंघल, डाॅ. लता शर्मा, डाॅ. पदमावती तनेजा, डाॅ. मिनाक्षी शर्मा, श्री विनीत सक्सेना, डाॅ. रजनी सिंघल, डाॅ. पूर्णिमा सुन्दरियाल, वैभव बत्रा, दिव्यांश शर्मा, अंकित अग्रवाल, डाॅ. पल्लवी त्यागी, मेहताब आलम, राजकुमार, होशियार सिंह चैहान, श्रीमती हेमवंती, संजीत कुमार एड़., कमल नेगी, सुशील राठौर, घनश्याम सिंह, कुंवरपाल, ओमीचन्द, राजीव कुमार आदि उपस्थित रहें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button