निर्धन कन्याओं का सामूहिक विवाह संपन्न हुआ, 5 जोड़ें परिणय सूत्र में बंधे, पढ़िए पूरी खबर
ग्राम पंचायत हरिपुर कला एवं समर्पण सेवा मिशन वेलफेयर सोसायटी के संयुक्त तत्वधान में सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया
सामूहिक विवाह में अग्नि को साक्षी मानकर परिणय सूत्र में बंधे 5 जोड़े ग्राम हरिपुर कला स्थित शिवा फार्म में निर्धन कन्याओं का सामूहिक विवाह संपन्न हुआ जिसमें 5 जोड़ें परिणय सूत्र में बंधे आचार्य मनोज जी ब्राह्मणों के वैदिक मंत्र उच्चारण और विधि विधान से संपन्न हुई ग्राम सभा हरिपुर कला मैं ग्राम पंचायत हरिपुर कला एवं समर्पण सेवा मिशन वेलफेयर सोसायटी के संयुक्त तत्वधान में सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया जिसमें 5 कन्याएं जमुना तानिया शर्मिला राय बबीता शिवानी परिणय सूत्र में बंधे समारोह में पूर्व मुख्यमंत्री व गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक विधानसभा अध्यक्ष प्रेम अग्रवाल ऋषिकेश की महापौर अनीता ममगई पूर्व महापौर हरिद्वार मनोज गर्ग पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी एवं महामंडलेश्वर हरि चेतनानंद जी महाराज महामंडलेश्वर ललितानंद गिरी रवि देव शास्त्री स्वामी शिवानंद , स्वामी योगी अखिलेशानंद महाराज, कमल दास महाराज सभी संतो ने भी अपना आशीर्वाद प्रदान किया।
हरिपुर ग्राम प्रधान गीतांजलि ज़ख्मोला ने कहा कि ग्राम सभा हरिपुर कला मैं यह पहला आयोजन हुआ है जिसमें सभी लोगों ने इस पुण्य कार्य में अपना सहयोग प्रदान किया पूर्व मुख्यमंत्री गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत कहा कि यह बहुत सराहनीय कार्य किया गया उन्होंने कहा कि कन्यादान महादान है और यह अवसर बहुत भाग्यशाली व्यक्तियों को ही मिलता है स्वामी हरि चेतनानंद महाराज एवं महामंडलेश्वर स्वामी ललितानंद ने वर-वधू को अपना आशीर्वाद प्रदान किया साथ में प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक एवं विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल भी इस कार्यक्रम में सम्मिलित होकर नव युगल दंपति को अपना आशीर्वाद प्रदान किया स्वामी रवि देव शास्त्री एवं महंत कमल दास महाराज ने वर वधू को आशीर्वाद प्रदान करके हरिपुर ग्राम सभा की ग्राम प्रधान का आभार प्रकट किया और कहा कि इस पुण्य कार्य में ग्राम पंचायत की अहम भूमिका रही है।
सभी आयोजक मंडलों को प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक एवं विधानसभा अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने बधाई दी। इस अवसर पर पूर्व प्रदेश महामंत्री मनोज ज़ख्मोला अमित शर्मा सुमित सारस्वत मनोज शर्मा धर्मेंद्र, पूजा, अनीता गुप्ता जी मधुर, सुरेंद्र, अंकित चौहान, अंकित बागुंडी सीताराम बड़ौनी आदि लोग उपस्थित थे