अखाड़ा परिषदउत्तराखंडहरिद्वार
उल्लास और उमंग का पर्व है दीपावली: श्रीमहंत रविंद्र पुरी


दीपोत्सव पर 11 हजार दीयों से सजा निरंजनी अखाड़ा
हरिद्वार: दीपावली पर पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी को 11 हजार दीयों से सजाया गया। इस अवसर पर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्र पुरी ने कहा कि दीपावली उल्लास और उमंग का पर्व है। यह त्योहार मर्यादा, सत्य, कर्म और सदभावना का सन्देश देता है। 11 हजार दीयों के जगमग से पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी रोशनी से नहा उठा।
अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्र पुरी ने कहा कि दीपावली में दीपों की चमक से अमावस्या की काली रात भी जगमगा उठती है। ‘तमसो मा ज्योतिर्गमय’ अर्थात् ‘अंधेरे से ज्योति अर्थात प्रकाश की ओर जाइए’ कथन को दीपावली का पर्व सार्थक करता है। उन्होंने देशवासियों को दीपोत्सव की बधाई देते हुए कहा कि दीपोत्सव पर मिट्टी के दीयों का इस्तेमाल करें। साथ ही छोटे दुकानदारों और अपने आस पास निर्धन व जरूरतमंदों की खुशियों का भी ख्याल रखें। निरंजनी अखाड़ा के सचिव श्रीमहंत राम रतन गिरि ने कहा कि दीपावली का पर्व अंधेरा यानि अज्ञानता से उजाला अर्थात ज्ञान की तरफ जाने का संदेश देता है। उन्होंने दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए कोरोना से सतर्क रहने की अपील भी की।
