उत्तराखंड
लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह होंगे उत्तराखंड के राज्यपाल

लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह होंगे उत्तराखंड के राज्यपाल उत्तराखंड की राज्यपाल बेबी रानी मौर्य के इस्तीफा देने के बाद केंद्रीय गृह मंत्रालय एवं राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद किए गए आदेश जारी।
सेना के (सेवानिवृत्त) अधिकारी को राज्यपाल बनाकर मोदी सरकार ने एक तीर से कई निशाने लगाए हैं। उत्तराखंड से बड़ी संख्या में लोग सेना में हैं। ऐसे में मोदी सरकार ने भारतीय सेना से (सेवानिवृत्त) अधिकारी को राज्यपाल बनाकर बड़ा दांव खेला है।
गौरतलब हैं कि उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश समेत पांच राज्यों में अगले साल 2022 में विधानसभा चुनाव होने हैं।
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नवनियुक्त राज्यपाल सेना से सेवानिवृत्त गुरमीत सिंह को सोशल मीडिया के माध्यम से शुभकामनाएं
दी !