
हरिद्वार। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक द्वारा रक्षा सूत्र के कार्यक्रम का आयोजन होटल गैंगज रिवेरा में किया गया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के कार्यक्रम में इतनी भीड़ उमड़ी कि कोरोना के नियमों की जमकर धज्जियां उड़ती दिखाई दी। प्रदेश अध्यक्ष भी लोगों को नियमों का तोड़ता हुए आराम से देखते रहे।

भाजपा नेताओं ने बताया कि कोरोना महामारी को देखते हुए कार्यक्रम को हरिद्वार विधानसभा के छः स्थानो पर किया गया। सभी जगह हज़ारो की संख्या मे बहने रही। सभी बहनों ने प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक को रक्षा सूत्र का धागा बांधा। मदन कौशिक ने कहा मातृशक्ति ही मेरी शक्ति है। मैं सभी बहनों को बहुत बहुत बधाई देता हूं।

कार्यक्रम का संचालन मण्डल अध्यक्ष राज कुमार और सप्तऋषि मण्डल महामंत्री तरुण नैय्यर, कार्यकारी अध्यक्ष दिनेश पांडेय ने किया। इस अवसर पर जिला महामंत्री विकास तिवारी, प्रदेश महिला मोर्चा महामन्त्री अन्नू कक्कड़, कनखल मण्डल अध्यक्ष मयंक गुप्ता, चन्द्रकान्त पांडेय, विकल राठी, बलकेश राजोरिया, महिला मोर्चा अध्यक्ष पूनम मखीज, छवि पंत, पुनम माकन, पारुल चौहान, संजना शर्मा, ऋतु मदान, हेमलता जोशी, कमल गुप्ता उपस्थित रहे।