उत्तराखंडहरिद्वार

शिक्षा के साथ संस्कार जरूरी : अशोक शास्त्री

रंगारंग प्रस्तुतियों से सजा एम सी एस सीनियर सेकेंडरी स्कूल का वार्षिकोत्सव, बच्चों ने मंच पर दिखाई प्रतिभा

हरिद्वार। मंच पर कहीं भगवान श्रीकृष्ण के जीवन दर्शन का संदेश गूंजा तो कहीं गढ़वाल और कश्मीर की संस्कृति की झलक दिखाई दी। बंगाली समूह नृत्य से लेकर डांडिया-गरबा और भांगड़ा तक विद्यार्थियों ने ऐसी रंगारंग प्रस्तुतियां दीं कि पूरा परिसर तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। गीत-संगीत, नृत्य और नाट्य प्रस्तुतियों से सजा एम सी एस सीनियर सेकेंडरी स्कूल, कनखल का 14वां वार्षिकोत्सव विद्यार्थियों की प्रतिभा, भारतीय संस्कृति और संस्कारों का जीवंत उत्सव बन गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ संस्था के सचिव डॉ. अशोक शास्त्री, प्रबंधक डॉ. वीणा शास्त्री, निदेशक डॉ. विशाखा कुमार और प्रधानाचार्य नीलम बख्शी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

संस्था के सचिव डॉ. अशोक शास्त्री ने कहा कि शिक्षा केवल किताबों तक सीमित नहीं होनी चाहिए। शिक्षा का उद्देश्य बच्चों को संस्कारवान, संवेदनशील, अनुशासित, जिम्मेदार और आत्मनिर्भर नागरिक बनाना है। उन्होंने कहा कि आज के प्रतिस्पर्धात्मक दौर में बच्चों को आधुनिक शिक्षा के साथ अपनी संस्कृति, परंपराओं और मानवीय मूल्यों से जोड़ना बेहद जरूरी है। केवल अच्छे अंक हासिल करना ही विद्यार्थी की सफलता नहीं है, बल्कि वह कितना अच्छा इंसान बनता है और समाज व राष्ट्र के प्रति अपनी जिम्मेदारी को कितना समझता है, यही शिक्षा की वास्तविक कसौटी है।

उन्होंने कहा कि विद्यालय बच्चों के व्यक्तित्व निर्माण की महत्वपूर्ण आधारशिला है। यहां उन्हें किताबी ज्ञान के साथ व्यवहार, अनुशासन, सहयोग, नेतृत्व और मानवीय मूल्यों की सीख मिलती है। सांस्कृतिक कार्यक्रम बच्चों की प्रतिभा को मंच देने के साथ उनमें आत्मविश्वास पैदा करते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों का आह्वान किया कि वे अपनी प्रतिभा को पहचानकर मेहनत और लगन के साथ आगे बढ़ें तथा अपने माता-पिता, गुरुजनों और देश का नाम रोशन करें।

प्रबंधक डॉ. वीणा शास्त्री ने कहा कि प्रत्येक बच्चे के भीतर कोई न कोई विशेष प्रतिभा छिपी होती है। विद्यालय का प्रयास है कि बच्चों को अपनी प्रतिभा पहचानने और उसे निखारने के लिए बेहतर मंच उपलब्ध कराया जाए।

निदेशक डॉ. विशाखा कुमार ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य बच्चों का सर्वांगीण विकास करना है। पढ़ाई के साथ खेल, संगीत, कला, नृत्य और सांस्कृतिक गतिविधियां बच्चों के व्यक्तित्व को निखारती हैं। उन्होंने कहा कि मंच पर प्रस्तुति देने से बच्चों में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और अपनी बात रखने का साहस विकसित होता है। विद्यालय में विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ उनकी रुचि और प्रतिभा के अनुसार आगे बढ़ने के अवसर दिए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि संस्कार और आधुनिक शिक्षा का संतुलन ही बच्चों को भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार कर सकता है।

प्रधानाचार्य नीलम बख्शी ने विद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। उन्होंने शैक्षणिक उपलब्धियों के साथ खेलकूद, सांस्कृतिक गतिविधियों और अन्य क्षेत्रों में विद्यार्थियों की उपलब्धियों की जानकारी दी।

इन प्रस्तुतियों ने बांधा समां

कार्यक्रम में ‘भगवान श्रीकृष्ण-जीवन जीने की कला के गुरु’, जंगल सफारी, रवींद्र संगीत पर बंगाली समूह नृत्य, बीजों का अंकुरण, पंडिता रमाबाई पर आधारित नाटक, गढ़वाली नृत्य, संस्कृत नाटक ‘कालिदास का निर्माण’, अंग्रेजी नाटक ‘अपराधी से संत बनने की कहानी’, कश्मीरी संस्कृति पर आधारित समूह नृत्य, डांडिया-गरबा और भांगड़ा की प्रस्तुतियों ने दर्शकों की खूब वाहवाही लूटी। विद्यार्थियों ने अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से भारतीय संस्कृति की विविधता के साथ सामाजिक और नैतिक संदेश भी दिए।

कार्यक्रम में उपस्थित प्रमुख अतिथि एवं प्रतिभागी

ऋतु सिंह, विनीत कुमार अग्रवाल, राखी राणा, शिवानी, राहुल कश्यप, शिवानी गौर, अरुण कुमार, चरणजीत कौर, मनीषा आहूजा, प्रतिभा, शिल्पा रानी, सीमा रानी, आरती सैनी, अर्चना त्रिपाठी, शुभांगी शर्मा, सिमरन बत्रा, डिंपल शर्मा, प्राची कौशिक, दिव्या कश्यप, रुचि गुप्ता, यशी कश्यप, हर्ष मित्तल, आकांक्षा शर्मा, मोहिता चावला, हेमा कोहली, आयुष रावत, सोनम अरोड़ा, दीपिका शर्मा, आश्विका चौधरी, गीता भारती, लक्ष्मी चौहान, दीपा पुनिया, दीपा शर्मा, निखिल चौहान, श्रेया राठौर, अंजलि शर्मा, गौरव कुमार शर्मा एवं श्रीन नाज ने सहयोग

इसके बाद विद्यार्थियों ने देशभक्ति, भारतीय संस्कृति, सामाजिक जागरूकता और विभिन्न राज्यों की लोक संस्कृति पर आधारित प्रस्तुतियां दीं। भक्ति, अंशिका भारद्वाज, मान्या, सौम्या, वंशिका भारद्वाज, यशस्विनी, श्रेया, रिया विश्वास, रिया प्रजापति, शिवम, साक्षी, संचित, कनिष्का, दिव्यांश, एंजेल, आराध्या, रिधिमा, युवराज, शिवान्या, शिप्रा, धैर्य, आयुष, तितिक्षा, वैदेही, गार्गी, नेहा, श्रद्धा, प्रियांशी, आर्यन, वेदांश, आरव, रूहानी, राधिका, वैष्णवी, अनुष्का सिंह, सृष्टि राजपूत, अनन्या, कृतिका, अवनि भारद्वाज, राघव शर्मा, हर्षुल राजपूत, रिदान, अनंत, अधिराज, हार्दिक मिश्रा, यशिका, आद्या, वृंदा, तनिष्का, सृष्टि दुबे, खुशी, शुभ अग्रवाल, उज्ज्वल सिंह, पार्थ शर्मा, चिराग, समृद्धि गुप्ता, प्रत्युष पांडे, वैभवी धीमान, जतिन कथपाल, मीमांसा जोशी, संस्कृति, लक्ष्य, रुद्र, विवेक, नीलांश, आनंदी, मीनाक्षी, गुंजन, हरप्रीत कौर, दिव्या शर्मा, सैलोनी, युग, सांची, पूर्वी, नंदिनी, नव्या, गौरी, काव्या, अन्विका, पंखुड़ी, मयंक, आयुष्मान, अनमोल, अमन, आदित्य, अक्षत, अर्जुन, वैभव, उत्कर्ष, सक्षम, हर्षित, वंश, श्रिनिका पांडे,धृति कौशिक,वैभवी,वौमिक,सात्विक गौतम,बानी ग्रोवर,गौरांगी माहेश्वरी,अनमोल कुंवर, ,आराध्या गंगोडिया,अभिनव शर्मा,रेयांश सिंह सहित अन्य विद्यार्थियों ने प्रस्तुति दी।

lakshyaharidwar

Lakshya Haridwar Pallavi Genral Store, Gali No -3 Birla Farm, haripur klan, Dehradun 9411111512

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button