

हरिद्वार में मुख्यमंत्री धामी ने व्यक्त की संवेदनाएं, बोले- मां का स्नेह और आशीर्वाद जीवन की अमूल्य धरोहर
हरिद्वार। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां स्वर्गीय सावित्री देवी के निधन पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को हरिद्वार पहुंचकर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उनके परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं। इस दौरान मुख्यमंत्री धामी ने दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में धैर्य एवं संबल प्रदान करने की प्रार्थना की।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि मां का स्नेह, आशीर्वाद और मार्गदर्शन प्रत्येक व्यक्ति के जीवन की सबसे अनमोल धरोहर होते हैं। मां का साया उठ जाना परिवार के लिए ऐसी अपूरणीय क्षति है, जिसकी भरपाई संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि इस दुख की घड़ी में उनकी संवेदनाएं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उनके समस्त परिजनों के साथ हैं।
मुख्यमंत्री धामी ने बाबा केदार से प्रार्थना की कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें और शोक संतप्त परिजनों को इस असहनीय दुख को सहन करने की शक्ति दें।



