उत्तराखंडहरिद्वार

राम मंदिर निर्माण में योगदान देने वाले चंपतराय सनातन के मजबूत स्तंभ : श्रीमहंत रविंद्रपुरी

 

निरंजनी अखाड़े में श्रीराम मंदिर न्यास के पूर्व महामंत्री का सम्मान, मां मनसा देवी की चुनरी ओढ़ाकर दिया आशीर्वाद

हरिद्वार। अयोध्या में भव्य श्रीराम मंदिर के निर्माण में अहम भूमिका निभाने वाले श्रीराम मंदिर न्यास के पूर्व राष्ट्रीय महामंत्री और संघ के वरिष्ठ नेता चंपतराय सोमवार को हरिद्वार पहुंचे। निरंजनी अखाड़े में उन्होंने अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं श्री मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डॉ. रविंद्रपुरी महाराज से मुलाकात कर आशीर्वाद लिया। श्रीमहंत ने पगड़ी पहनाकर और मां मनसा देवी की चुनरी ओढ़ाकर उनका स्वागत किया। इस दौरान श्रीमहंत ने कहा कि चंपतराय भगवान श्रीराम के आदर्शों पर चलते हुए सनातन धर्म की मजबूती के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं।

श्रीमहंत डॉ. रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि चंपतराय भगवान श्रीराम के अनन्य भक्त हैं। उन पर प्रभु श्रीराम की असीम कृपा है। अयोध्या में भव्य श्रीराम मंदिर के निर्माण में उनके योगदान को देश जानता है। सनातन समाज और संतों को उन पर पूरा विश्वास है। उन्होंने कहा कि विजय हमेशा सत्य की होती है। चंपतराय भगवान श्रीराम के आदर्शों पर चलते हुए सनातन संस्कृति को आगे बढ़ाने में अपनी भूमिका निभाते रहेंगे।

चंपतराय ने कहा कि उन पर भगवान श्रीराम और संत-महापुरुषों की विशेष कृपा है। प्रभु श्रीराम हमेशा अपने भक्तों की रक्षा करते हैं। उनकी शरण में रहने वाले व्यक्ति को कठिन परिस्थितियों में भी संबल मिलता है। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म को आगे बढ़ाने और उसकी परंपराओं को मजबूत करने का अभियान निरंतर जारी रहेगा।

इस अवसर पर संघ प्रचारक पदम सिंह, अशोक तिवारी, निरंजनी अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रामरतन गिरि, स्वामी शिवचंद दास, महंत राज गिरि सहित कई संत-महंत मौजूद रहे।

lakshyaharidwar

Lakshya Haridwar Pallavi Genral Store, Gali No -3 Birla Farm, haripur klan, Dehradun 9411111512

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button