उत्तराखंडहरिद्वार

युवा ही हमारे देश और राज्य के भविष्य के कर्णधार – डॉ पुरी 

एस.एम.जे.एन. (पी.जी.) कॉलेज में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत निबंध प्रतियोगिता का आयोजन

हरिद्वार, 12 अक्टूबर 2026

उच्च शिक्षा निदेशालय के निर्देशानुसार आज एस.एम.जे.एन. (पी.जी.) कॉलेज, हरिद्वार में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अन्तर्गत ‘मेरे सपनों का भारत विकसित भारत@2047’ विषय पर एक भव्य निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में महाविद्यालय के 64 छात्र-छात्राओं ने पूरे उत्साह एवं रचनात्मकता के साथ प्रतिभाग किया।

इस अवसर पर श्रीमहंत डॉ. रवींद्र पुरी महाराज अध्यक्ष, कॉलेज प्रबंध समिति ने छात्र – छात्राओं को संबोधित कर हुए कहा युवा ही हमारे देश और राज्य के भविष्य के कर्णधार हैं। इस प्रकार की प्रतियोगिताएं छात्रों में न केवल वैचारिक प्रखरता लाती हैं, बल्कि उनमें राष्ट्र निर्माण के प्रति संकल्प की भावना भी जगाती हैं। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सभी मेधावी छात्र-छात्राओं एवं विजेताओं को हार्दिक बधाई दी ।

प्रतियोगिता को तीन मुख्य विषयों में विभाजित किया गया था, जिनके परिणाम निम्न प्रकार रहे-

मुख्य विषय- विकसित भारत 2047 का स्वरूप मे प्रथम स्थान प्रिंसी राजपूत (बी.ए. प्रथम सेमेस्टर)

द्वितीय स्थान शालिनी (एम.ए. हिन्दी)

एवं तृतीय स्थान (संयुक्त) रूप से खुशी शर्मा (बी.ए. प्रथम सेमेस्टर) एवं नितिन कुमार (बी.कॉम. तृतीय सेमेस्टर) को प्राप्त हुआ ।

उत्तराखंड के विकास की परिकल्पना विषय पर

प्रथम स्थान मीना (एम.ए. हिन्दी) द्वितीय स्थान लक्ष्मी सक्सेना (बी.कॉम. प्रथम सेमेस्टर)एवं तृतीय स्थान (संयुक्त) इशिका भारद्वाज (एम.ए. हिन्दी) एवं दीपिका (बी.कॉम. प्रथम सेमेस्टर) को मिला ।

केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा किए गए विकास कार्य विषय पर प्रथम स्थान वंशिका (बी.ए. प्रथम सेमेस्टर) द्वितीय स्थान हेमंत अग्रवाल (बी.कॉम. प्रथम सेमेस्टर) एवं तृतीय स्थान आयुषी कोलियान (बी.ए. प्रथम सेमेस्टर) को मिला !

आयोजन एवं निर्णयायक मण्डल में डॉ. पूर्णिमा सुंदरियाल, डॉ. पल्लवी राणा, श्रीमती रिचा मनोचा एवं डॉ. मीनाक्षी शर्मा द्वारा किया गया।

प्रतियोगिता का सफल संयोजन डॉ. लता शर्मा, डॉ. मोना शर्मा एवं डॉ. नेहा मित्तल द्वारा किया

इस अवसर पर कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर डॉक्टर सुनील बतरा ने कहा कि ऐसे आयोजनों से युवाओं में देश एवं राज्य के विकास के प्रति जागरूकता और सकारात्मक दृष्टिकोण का विकास होता है। कार्यक्रम के अंत में सभी विजेता प्रतिभागियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं।

lakshyaharidwar

Lakshya Haridwar Pallavi Genral Store, Gali No -3 Birla Farm, haripur klan, Dehradun 9411111512

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button