उत्तराखंडहरिद्वार

अतुल्य फाउंडेशन और हरिद्वार पुलिस की संयुक्त पहल, नशामुक्त समाज का दिया संदेश, हजारों धावकों ने किया प्रतिभाग

हरिद्वार, 11 अक्टूबर। अतुल्य फाउंडेशन और हरिद्वार पुलिस के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को ऋषिकुल मैदान से *Run Against Drugs मिनी मैराथन* का आयोजन किया गया। नशे के खिलाफ जनजागरूकता फैलाने के उद्देश्य से आयोजित इस मैराथन में जिले के विभिन्न स्कूलों के बच्चों, युवाओं, स्वयंसेवी संस्थाओं के पदाधिकारियों एवं सदस्यों सहित समाज के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी की।

मैराथन में पांच अलग-अलग श्रेणियों में प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने अपनी खेल प्रतिभा, उत्साह और अनुशासन का प्रदर्शन करते हुए नशामुक्त समाज का संदेश दिया। आयोजन का उद्देश्य युवाओं को नशे से दूर रहने, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और समाज में नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।

मैराथन का शुभारंभ ऋषिकुल मैदान जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, मेयर किरण जैसल, एसपी सिटी दीपक सिंह ओर आक्म्स परिवार की मुखिया अर्चना जैन, प्रज्ञा दीक्षित ने हरी झंडी दिखाकर किया। निर्धारित मार्ग के अनुसार प्रतिभागियों ने रानीपुर मोड़, आर्य नगर, ज्वालापुर रेलवे स्टेशन, भगत सिंह चौक, टिबड़ी अंडरपास और पुराना रानीपुर मोड़ होते हुए ऋषिकुल मैदान पर दौड़ पूरी की।

जिलाधिकारी ने की पहल की सराहना

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने नशे के खिलाफ इस पहल को सराहनीय बताते हुए कहा कि नशा समाज के लिए अभिशाप है। यह अनेक सामाजिक बुराइयों के साथ अपराध को भी जन्म देता है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड को नशामुक्त बनाने की मुहिम चलाई जा रही है। इस अभियान को सफल बनाने के लिए समाज के प्रत्येक वर्ग की भागीदारी आवश्यक है।

मेयर किरण जैसल ने युवाओं से नशे के प्रति सचेत रहने और इससे दूर रहकर राष्ट्र निर्माण एवं देश सेवा में योगदान देने का आह्वान किया। साथ ही पौष्टिक आहार लेने और अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखने की अपील की।

महिलाओं की भागीदारी से मजबूत होगी मुहिम: अर्चना जैन

एकम्स हेल्थ एंड एजुकेशन सोसाइटी की सचिव अर्चना जैन ने महिलाओं से नशे के खिलाफ अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि महिलाओं की सक्रिय भागीदारी से नशामुक्ति की मुहिम को मजबूती मिलेगी। नशा युवा पीढ़ी को अंधकार की ओर धकेल रहा है और इसके दुष्प्रभावों से समाज को बचाने के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी हैं।

अर्चना जैन ने कहा कि सभी की सहभागिता से ही नशे पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सकता है। रन अगेंस्ट ड्रग्स मिनी मैराथन जैसे आयोजन लोगों को जागरूक करने के साथ युवाओं को स्वस्थ, सकारात्मक और जिम्मेदार जीवन जीने के लिए प्रेरित करते हैं।

पांच श्रेणियों के विजेताओं का विवरण

मैराथन में पांच श्रेणियों में आयोजित प्रतियोगिताओं के विजेताओं की सूची अलग-अलग जारी की जाएगी। श्रेणीवार प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों के प्रोफेशनल सागर पाल पहला दूसरे यश कुमार तीसरा नितिन

सीनियर सिटीजन में पहला मुनीराम, दूसरा विनीत जेलान, तीसरा योगेंद्र

महिला वर्ग में पहला शिवांगी दूसरा अंजलि, तीसरा राधिका

14 आयु वर्ग में ललित पहला, सुमित दूसरा और शुभम तीसरा

14 से 45 आयु वर्ग में पहला सतेंद्र, दूसरा कार्तिक तीसरा विकास आए।

इसके अलावा हर वर्ग पहले दस प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार दिया गया

आयोजनकर्ताओं में अतुल्य फाउंडेशन के संस्थापक अध्यक्ष महावीर नेगी वरिष्ठ पत्रकार रूपेश वालिया विशाल गोस्वामी ओमप्रकाश आदित्य गोस्वामी प्रेस क्लब के महामंत्री सूर्यकांत बेलवाल वरिष्ठ पत्रकार अश्वनी अरोरा मुदित अग्रवाल सहित कई सामाजिक संगठनों के कार्यकर्ता मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

विभिन्न सामाजिक संस्थाओं की रही भागीदारी

नशे के खिलाफ आयोजित इस अभियान में न केवल छात्र-छात्राओं बल्कि बुजुर्ग भावों ने भी प्रतिभागी किया इस आयोजन में विभिन्न संस्थाओं के पदाधिकारी भी मौजूद रहे जिसमें प्रगति भारत सेवा संस्थान स्वामी विवेकानंद सेवा संस्थान,

देवभूमि बधिर एसोसिएशन, उत्तराखंड

70 साल के दादा और 5 साल की पोती रही आकर्षण का केंद्र

रन अगेंस्ट ड्रग्स की इस आयोजन में हजारों प्रतिभागियों के बीच रुड़की से आए भटनागर परिवार की 70 साल के दादा और 5 साल की उनकी पोती विशेष आकर्षण का केंद्र रहे 5 साल की दीया भटनागर और उनके दादा उमेश भटनागर ने न केवल इस 6 किलोमीटर की दौड़ को पूरा किया बल्कि पूरे जोश के साथ इस अभियान में अपने भागीदारी भी की।

lakshyaharidwar

Lakshya Haridwar Pallavi Genral Store, Gali No -3 Birla Farm, haripur klan, Dehradun 9411111512

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button