उत्तराखंडहरिद्वार

भूपतवाला में धूमधाम से निकली श्रीराम बारात, जगह-जगह स्वागत

दूधाधारी से खड़खड़ी तक गूंजे जय श्रीराम के जयकारे, व्यापारियों ने पुष्पवर्षा कर किया अभिनंदन

हरिद्वार। भूपतवाला में श्रीराम बारात के दौरान श्रद्धा और उत्साह का माहौल देखने को मिला। श्री सीताराम नाट्य कला संस्थान के अंतर्गत श्रीरामलीला कमेटी भूपतवाला की ओर से निकाली गई बारात का दूधाधारी से खड़खड़ी तक जगह-जगह स्वागत किया गया। खड़खड़ी में वरिष्ठ व्यापारी नेता आनंद सागर के नेतृत्व में व्यापारियों ने तिलक लगाकर, माल्यार्पण और पुष्पवर्षा कर बारात का अभिनंदन किया। आकर्षक झांकियों और भगवान श्रीराम के जयकारों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा।

वरिष्ठ व्यापारी नेता आनंद सागर ने कहा कि भगवान श्रीराम का जीवन मर्यादा, त्याग और कर्तव्यपालन की प्रेरणा देता है। ऐसे आयोजन धार्मिक परंपराओं को जीवंत रखने के साथ समाज में सद्भाव और भाईचारे को मजबूत करते हैं।

कमेटी के अध्यक्ष अमित कुमार गुप्ता, महामंत्री नीरज शर्मा और कोषाध्यक्ष अजय वर्मा सहित पदाधिकारियों ने आयोजन में सहयोग किया। दादा गुरु श्री राम किशन पाल का आशीर्वाद रहा, जबकि वरिष्ठ समाजसेवी दिनेश कुमार गुप्ता के सहयोग से श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। आयोजन में श्री अंबूराम प्रजापति का विशेष सहयोग रहा।

इन लोगों ने किया स्वागत

बारात का स्वागत करने वालों में आनंद सागर, जिला मंत्री युवा मोर्चा अर्श नैय्यर, आर्यंत जैन, विशाल भारद्वाज, गंगन राजदेव, पंकज नैय्यर, दीपक नाथ गोस्वामी, सुभाष शर्मा, अरिहंत जैन, संजय कक्कड़, सुभाष अदलखा, संदीप कुमार, राहुल शर्मा, अर्पित केला, आलोक शर्मा, विमल त्यागी, तेजस गर्ग, रुद्र वालिया और पार्थ मोदी शामिल रहे।

इस अवसर पर कमेटी के उपाध्यक्ष एवं पार्षद सूर्यकांत शर्मा, सिद्धार्थ शर्मा, गगन यादव, जितेंद्र यादव, प्रमोद रावत, आशीष कंडवाल, प्रशांत पाल, तरुण सैनी, गौरव खन्ना, विकास राणा, रमेश नाथ गोस्वामी, रामेश्वर शर्मा, राजा कश्यप, अंकित कौशिक, रमेश शर्मा, विनोद गिरी, आदर्श पांडे, गणेश गरोला, सतपाल गिरी, सतीश कुमार पाल, पवन यादव, सचिन गोड, यश, सूरज गुप्ता, प्रमोद पाल, हरीश सैनी, दिनेश सैनी, राजीव यादव, मनोज निषाद, रितेश त्यागी, अमित राणा, राम किशोर साहनी, आजाद साहनी, दिनेश धीमान, नवीन सैनी, सत्यम प्रजापति, सोनू सैनी और पंकज जोशी श्रेष्ठ गॉड वंश गॉड अश्विनी बिश्नोई भूपेंद्र राजपूत आर्यन पाल अभिनव जमदग्नि धीरज मुकुल नारायण झा विष्णु उपाध्याय पुष्कर उपाध्याय सुमित बंसल संदीप गोस्वामी अनुपम त्यागी सहित अनेक क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

आयोजकों ने आयोजन की सफलता के लिए सभी सहयोगियों और श्रद्धालुओं का आभार जताया।

lakshyaharidwar

Lakshya Haridwar Pallavi Genral Store, Gali No -3 Birla Farm, haripur klan, Dehradun 9411111512

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button