उत्तराखंडहरिद्वार

रंगमंच पूजन के साथ चौक बाजार रामलीला का आगाज, श्रवण कुमार और कैलाश लीला ने मोहा मन

हरिद्वार। चौक बाजार श्री रामलीला समिति रजि., ज्वालापुर के 79वें वार्षिकोत्सव का धार्मिक उल्लास और भव्यता के साथ शुभारंभ हुआ। रंगमंच पूजन के साथ शुरू हुई रामलीला के पहले दिन श्रवण कुमार और कैलाश लीला का भावपूर्ण मंचन किया गया। कलाकारों के सशक्त अभिनय और संवादों ने दर्शकों को देर रात तक बांधे रखा।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजयुमो नेता अर्श नैय्यर ने विधिवत रंगमंच पूजन कर रामलीला का शुभारंभ किया। रंगमंच पर पूजा-अर्चना का कार्य पंडित हरिओम जयवाल और पंडित अर्चित कौशिक ने संयुक्त रूप से संपन्न कराया। इसके बाद रामलीला मंच पर श्रवण कुमार लीला का मंचन हुआ। श्रवण कुमार के माता-पिता के प्रति समर्पण और सेवा भाव के प्रसंग ने दर्शकों को भावुक कर दिया। इसके बाद कैलाश लीला का भव्य मंचन किया गया।

समिति की ओर से मुख्य अतिथि अर्श नैय्यर का स्वागत करते हुए उन्हें माल्यार्पण, पटका पहनाकर और स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। इस दौरान समिति के अध्यक्ष पं. शशिकांत वशिष्ठ, महामंत्री शिवम अंगार सोडिया, कोषाध्यक्ष शिवम बंसल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राहुल श्रोत्रिय, स्वागत मंत्री शिवम मिश्रा ‘अल्हड़’, संयोजक सुबोध बंसल, गजेंद्र वर्मा, उपाध्यक्ष शांतनु सिखौला, चंद्रमोहन विद्याकुल, नीरज मंगल, रमन पटवर, विक्की चौहान, मीडिया प्रभारी सुनील मिश्रा, आय-व्यय निरीक्षक लव चौहान, मंत्री संजय बेगमपुरिया, बक्शी चौहान, मुकेश चौहान, कृष्ण कीर्तिपाल, उप मंत्री प्रत्यूष आत्रेय, रामकुमार, प्रिंस कीर्तिपाल, विभोर बेगमपुरिया, सिद्धांत मिश्रा, व्यवस्थापक बब्बू चौहान, कुश चौहान, सागर चौहान, वंश चौहान, वासु चक्रपाणि, सह संयोजक सागर वशिष्ठ, शिवांश शर्मा, मंच संचालक विजय गुप्ता, सुधीश श्रोत्रीय, वीरेंद्र झा, नारायण झा, मनोज चौहान, डॉ. अनिल कुमार, प्रशांत चौहान, सुरेंद्र वर्मा, पवन कमल तनेजा आदि मौजूद रहे।

समिति पदाधिकारियों ने कहा कि रामलीला केवल धार्मिक मंचन नहीं, बल्कि समाज को मर्यादा, संस्कार और सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देने वाली परंपरा है। 79 वर्षों से चौक बाजार रामलीला के माध्यम से इस परंपरा को निरंतर आगे बढ़ाया जा रहा है।

lakshyaharidwar

Lakshya Haridwar Pallavi Genral Store, Gali No -3 Birla Farm, haripur klan, Dehradun 9411111512

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button