उत्तराखंडहरिद्वार

गांधी जयंती पर खेलों के जरिए स्वस्थ जीवन और अनुशासन का संदेश, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

 

हरिद्वार। गांधी जयंती के अवसर पर गंगा स्पोर्ट्स फाउंडेशन एवं शिवडेल स्कूल, जगजीतपुर के संयुक्त तत्वावधान में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं में बच्चों और युवाओं ने उत्साह के साथ प्रतिभाग करते हुए अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। आयोजन का उद्देश्य युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने के साथ ही स्वस्थ जीवनशैली, अनुशासन और टीम भावना का संदेश देना रहा।

कार्यक्रम के दौरान बास्केटबॉल, वालीबॉल, खो-खो, योगासन, हैंडबॉल सहित विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। खिलाड़ियों के बीच हुए मुकाबलों में रोमांच और उत्साह देखने को मिला। खिलाड़ियों ने पूरी ऊर्जा के साथ प्रतिभाग करते हुए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिताओं के समापन पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। सम्मान मिलने पर खिलाड़ियों के चेहरों पर खुशी साफ दिखाई दी। आयोजकों और अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें भविष्य में भी खेलों के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बास्केटबॉल एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष ललित नैय्यर एवं बास्केटबॉल एसोसिएशन के चेयरमैन रवि बजाज ने शिरकत की। वहीं विशिष्ट अतिथियों के रूप में सांसद प्रतिनिधि अनिल पुरी, शिवडेल स्कूल के प्रधानाचार्य अरविंद बंसल एवं बास्केटबॉल एसोसिएशन के सचिव संजय चौहान मौजूद रहे।

बास्केटबॉल एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष ललित नैय्यर ने कहा कि खेल केवल शारीरिक फिटनेस का माध्यम नहीं हैं, बल्कि इनके जरिए बच्चों में अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना का विकास होता है। उन्होंने कहा कि गांधी जयंती जैसे अवसर पर खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन युवाओं को सकारात्मक दिशा देने का बेहतर माध्यम है। ऐसे आयोजनों से बच्चों को अपनी प्रतिभा को पहचानने और उसे निखारने के लिए मंच मिलता है। उन्होंने खिलाड़ियों को निरंतर मेहनत और अनुशासन के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

बास्केटबॉल एसोसिएशन के चेयरमैन रवि बजाज ने कहा कि हर बच्चे में कोई न कोई प्रतिभा होती है, जरूरत उसे उचित मंच और मार्गदर्शन देने की है। खेल प्रतियोगिताओं के माध्यम से बच्चों को अपनी क्षमता साबित करने का अवसर मिलता है। उन्होंने कहा कि नियमित खेल गतिविधियां बच्चों को स्वस्थ रखने के साथ उनमें प्रतिस्पर्धा की भावना, आपसी सहयोग और आत्मविश्वास भी बढ़ाती हैं। उन्होंने आयोजन के लिए गंगा स्पोर्ट्स फाउंडेशन और शिवडेल स्कूल की सराहना करते हुए खिलाड़ियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर शिवडेल स्कूल के प्रधानाचार्य अरविंद बंसल, बास्केटबॉल एसोसिएशन के सचिव संजय चौहान, विद्यालय के शिक्षक, खेल प्रशिक्षक, अभिभावक एवं बड़ी संख्या में खिलाड़ी उपस्थित रहे। आयोजन को लेकर खिलाड़ियों और अभिभावकों में खासा उत्साह देखने को मिला।

lakshyaharidwar

Lakshya Haridwar Pallavi Genral Store, Gali No -3 Birla Farm, haripur klan, Dehradun 9411111512

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button