उत्तराखंडहरिद्वार

महिला व बाल संरक्षण को समर्पित है प्रदेश सरकार : अनिरूद्ध भाटी

सेवा संकल्प अभियान के तहत नई बस्ती, खड़खड़ी स्थित आंगनबाड़ी केन्द्र पर ‘आंगन मिलन’ में तीन गर्भवती महिलाओं की गोद भराई व दो नन्हे बालकों का अन्न प्राशन संस्कार का हुआ आयोजन

हरिद्वार, 01 अक्टूबर। सेवा संकल्प अभियान के तहत नई बस्ती, खड़खड़ी स्थित आंगनबाड़ी केन्द्र पर ‘आंगन मिलन’ में तीन गर्भवती महिलाओं की गोद भराई व दो नन्हे बालकों का अन्न प्राशन संस्कार का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा स्थानीय निकाय प्रकोष्ठ के जिला संयोजक व वरिष्ठ पत्रकार अनिरूद्ध भाटी ने कहा कि प्रदेश सरकार महिला व बाल संरक्षण को कृतसंकल्पित है। पहले जहां ईलाज व संरक्षण के अभाव में गर्भवती महिलाओं व नवजात शिशुओं की मृत्यु दर ज्यादा थी वहीं अब केन्द्र सरकार व प्रदेश सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं से जहां गर्भवती महिलाओं की देखभाल, प्रसव व प्रसूताओं तथा नवजात शिशुओं की देखभाल के लिए प्रदेश सरकार धरातल पर योजनाएं संचालित कर रही हैं। जहां गर्भवती महिलाओं को गर्भधारण के छह माह पश्चात सम्मानपूर्वक गोद भराई की रस्म करवा कर पोषण आहार देने की व्यवस्था की जा रही है जो शिशु के तीन वर्ष की आयु होने तक माता व शिशु को प्राप्त होगी जिससे गर्भ में व शिशु को जन्म देने के पश्चात भी माता व शिशु को पोषणयुक्त आहार निरन्तर प्राप्त होगा। वहीं नवजात शिशु का अन्न प्राशन करवाकर उसे भी निरन्तर पोषण आहार प्रदान करने का कार्य लोकप्रिय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व आयुष मंत्री मदन कौशिक के नेतृत्व में कर रही है। अनिरूद्ध भाटी ने कहा कि प्रदेश सरकार की नन्दा गौरा योजना, महालक्ष्मी किट, पोषण आहार की व्यवस्था, सरकारी अस्पतालों में निःशुल्क प्रसव की व्यवस्था से जहां मातृ शक्ति को सुरक्षा का कवच मिला है वहीं समाज में सबल व सम्मान भी प्राप्त हुआ है। इण्टर मीडिएट पास करने वाले विद्यार्थियों को 51000 रूपये प्रदान किये जा रहे हैं वहीं टॉप करने वाले छात्र-छात्राओं को निःशुल्क लैपटॉप देने की शुरूआत भी प्रदेश सरकार कर रही है। प्रदेश सरकार के प्रयास से महिलाओं का सशक्तिकरण व विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के निरन्तर कार्य किया जा रहा है।

भाजयुमो के प्रान्तीय नेता दीपांशु विद्यार्थी ने कहा कि नन्दा गौर योजना व महालक्ष्मी किट की योजना से किशोर बालिकाओं से लेकर गर्भवती महिलाओं को सबल प्रदान करने का कार्य प्रदेश सरकार कर रही है। महिलाओं को योजनाओं का लाभ प्रदान करने के लिये उन्हें जागरूक करने के लिए निरन्तर अभियान चलाया जा रहा है जिसमें उनके स्वास्थ्य पोषण व सर्वांगीण विकास को लेकर वृहद स्तर पर चर्चा हो रही है। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी केन्द्र महिलाओं व बच्चों के कल्याण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, सहायिकाओं व आशा कार्यकर्त्ताओं का सम्मान भी किया गया। इस अवसर पर आंगनबाड़ी कार्यकत्री आनन्दी नौडियाल, सहायिका रीता रानी, समाजसेवी सीमा भारद्वाज व अन्य मातृशक्ति ने गर्भवती महिलाओं चन्द्रा भट्ट, पूजा गुप्ता, शिवानी का विधि-विधानपूर्वक गोद भराई सम्पन्न करायी तथा दो नन्हे बालकों श्रेयांश पाण्डेय व शिवी का अन्न प्राशन संस्कार किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से समाजसेवी सीमा भारद्वाज, शिवानी, नेहा, सविता, रचना, साक्षी, आरजू, पूजा, अर्चना, लक्ष्मी, ललिता, पायल, गीता, नीता, भावना, धनवती, राघव ठाकुर, चमनलाल, राजेन्द्र बंटी, प्रदीप शर्मा समेत आंगनबाड़ी के शिशु व उनकी माताएं उपस्थित रही। आंगनबाड़ी कार्यकत्री आनन्दी नौडियाल व सहायिका रीता रानी ने उपस्थितजनों का आभार व्यक्त किया।

lakshyaharidwar

Lakshya Haridwar Pallavi Genral Store, Gali No -3 Birla Farm, haripur klan, Dehradun 9411111512

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button