उत्तराखंडहरिद्वार

फ्रेशर पार्टी में यशप्रीत मिस्टर और दिव्या बनीं मिस फ्रेशर

 

रिया ने जीता मिस पर्सनेलिटी का खिताब, रिया और अंकुश बने मिस्टर-मिस कॉन्फिडेंट

हरिद्वार, 1 अक्टूबर। स्वामी दर्शनानंद इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी में आयोजित फ्रेशर पार्टी में नए विद्यार्थियों ने प्रतिभा, आत्मविश्वास और रचनात्मकता का प्रदर्शन कर खूब तालियां बटोरीं। विभिन्न चरणों में विद्यार्थियों के प्रदर्शन के आधार पर बीबीए प्रथम वर्ष के यशप्रीत सिंह को मिस्टर फ्रेशर और बीसीए प्रथम वर्ष की दिव्या को मिस फ्रेशर चुना गया। वहीं बीबीए प्रथम वर्ष की रिया ने मिस पर्सनेलिटी का खिताब अपने नाम किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य अशोक कुमार गौतम, पंकज चौधरी, अंजुम सिद्दीकी, अंकुर चौहान, दिलखुश कुमार, ऐनवत कुमार सहित संस्थान के शिक्षकों ने दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम में द्वितीय और तृतीय वर्ष के विद्यार्थियों ने प्रथम वर्ष के छात्र-छात्राओं का स्वागत किया।

संस्थान की डायरेक्टर डॉ. जयलक्ष्मी ने कहा कि फ्रेशर पार्टी नए विद्यार्थियों को संस्थान के माहौल से जोड़ने के साथ उनकी प्रतिभा और आत्मविश्वास को सामने लाने का अवसर देती है। ऐसे आयोजनों से विद्यार्थियों की प्रतिभा को पहचानने और उसे बेहतर दिशा देने में भी मदद मिलती है।

कार्यक्रम में विभिन्न चरणों में विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। बीबीए प्रथम वर्ष के यशप्रीत सिंह को मिस्टर फ्रेशर और बीसीए प्रथम वर्ष की दिव्या को मिस फ्रेशर चुना गया। बीबीए प्रथम वर्ष की रिया मिस पर्सनेलिटी बनीं। वहीं एमबीए प्रथम वर्ष की रिया को मिस कॉन्फिडेंट और पॉलीटेक्निक प्रथम वर्ष के अंकुश को मिस्टर कॉन्फिडेंट चुना गया।

कार्यक्रम का संचालन अफजल और सृष्टि ने किया। वालंटियर्स के रूप में तरंगप्रीत, शिवांशु, अनिक, प्रद्युम्न, शालिनी और सिद्धार्थ ने व्यवस्थाएं संभालीं। इस अवसर पर वैशाली चौहान, मेघा, मल्लिका, दीपांशी धीमान, धरणी धर वाग्ले, उमेश कुमार, देवेंद्र सिंह रावत, अनुराग गुप्ता सहित संस्थान के शिक्षक और विद्यार्थी मौजूद रहे।

lakshyaharidwar

Lakshya Haridwar Pallavi Genral Store, Gali No -3 Birla Farm, haripur klan, Dehradun 9411111512

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button